fbpx

Total Users- 605,389

Total Users- 605,389

Monday, January 13, 2025

रीवा में फौजी ने पत्नी को कुल्हाड़ी से काट डाला , पुलिस को फोन कर बोला- मार डाला उसे…


रीवा। : रीवा के मनगवां थाना के ग्राम कठेरी में सेना के एक जवान ने पत्नी की कुल्हाड़ी मारकर हत्या कर दी। जानकारी के मुताबिक सुनील पटेल सेना में जवान है। जो कुछ दिनों पहले ही छुट्टी पर घर आया था। बताया गया कि पति-पत्नी का लंबे समय से विवाद चल रहा था। जिस वजह से पत्नी मायके चली गई थी।

वही रविवार दोपहर को मां, बेटी को लेने कठेरी स्थित ससुराल आई थी। इसी दौरान पति-पत्नी में झगड़ा हो गया। सुनील ने पत्नी प्रिया पटेल पर कुल्हाड़ी से 4 से 5 वार किए। कुल्हाड़ी प्रिया पटेल की गर्दन में लगी, जिससे वो जमीन पर ही गिर पड़ी। घटना शाम 4 बजे की बताई गई है।

बताया गया कि सुनील पटेल की पत्नी प्रिया पटेल से लंबे समय से अनबन चल रही थी। 8 जुलाई को प्रिया पटेल अपने मायके चली गई थी। 11 जुलाई को सुनील पटेल छुट्टियों में घर आया था। 14 जुलाई को बेटी का जन्मदिन था। इसलिए सुनील उसे ननिहाल से अपने घर ले आया। लेकिन उसने जब बेटी को वापस ननिहाल नहीं भेजा। तो 21 जुलाई की दोपहर प्रिया बेटी को लेने कठेरी स्थित घर पहुंची।

इसी बात को लेकर दोनों की नोंक-झोंक हो गई। जिसके बाद आरोपी ने कुल्हाड़ी से चार से पांच वार करके पत्नी की निर्मम हत्या कर दी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। जहां आरोपी को घटना स्थल से ही गिरफ्तार कर लिया गया है। वारदात में उपयोग की गई कुल्हाड़ी को भी जब्त कर लिया गया है। जिसे साक्ष्य के तौर पर पेश किया जाएगा। पुलिस के मुताबिक आरोपी पर हत्या का मामला दर्ज कर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

More Topics

जानिए: सर्वाइकल कैंसर के कारण और बचाव के उपाय

सर्वाइकल कैंसर (Cervical Cancer) गर्भाशय (uterus) के गले (cervix)...

सहज उपायों से कब्ज का परमानेंट इलाज पाएं

कब्ज (Constipation) एक आम पेट की समस्या है, जिसमें...

टिटनेस इंजेक्शन कब लगवाना चाहिए: सम्पूर्ण जानकारी

टिटनेस इंजेक्शन (टिटनेस वैक्सीनेशन) एक महत्वपूर्ण टीका है जो...

वज्रासन: पाचन सुधारने और मानसिक शांति पाने का सरल तरीका

वज्रासन एक सरल और प्रभावी योगासन है, जिसे आराम...

विकलांग पेंशन सूची में अपना नाम कैसे देखें: पूरी जानकारी

छत्तीसगढ़ में विकलांग पेंशन की सूची में अपना नाम...

Follow us on Whatsapp

Stay informed with the latest news! Follow our WhatsApp channel to get instant updates directly on your phone.

इसे भी पढ़े