विधानसभा में पहचान में है ये बोलकर लगाया आठ लाख का चूना

राजधानी रायपुर में विधानसभा में नौकरी लगाने के नाम पर आठ लाख ३५ हजार रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। पीड़ित की शिकायत पर कोतवाली थाना पुलिस ने काम करने वाले आरोपी जागेश्वर यादव को पकड़ लिया है। पैसे लेने के बाद से आरोपी फरार था। उसके पास से पांच हजार पकड़े गए हैं।

पीड़ित फणेंद्र यादव ने थाना कोतवाली में बताया कि वह WRRS कालोनी खमतराई रायपुर में रहता है। पीड़ित का नाम जागेश्वर यादव था, जो तीन वर्ष पहले टैगोर नगर कोतवाली में रहता था। पीड़ित को जागेश्वर यादव ने बताया कि उसकी जान-पहचान वरिष्ठ अधिकारियों से है। वह विधानसभा में बाबू को नियुक्त करेगा।

इससे पीड़ित उसके झांसे में आकर आठ लाख 35 हजार रुपये दे दिया। कुछ दिनों बाद जब जागेश्वर यादव से नौकरी के संबंध में पूछा गया तो वह टालमटोल करने लगा। एक वर्ष बीतने के बाद जब नौकरी नहीं लगी तो पीड़ित पैसे की मांग करने लगा। जागेश्वर पैसे न देकर फरार हो गया।

More Topics

छत्तीसगढ़ में देश का पहला राज्य स्तरीय AI कॉन्क्लेव, शिक्षा के लिए बनेगा AI रोडमैप

स्कूल शिक्षा विभाग, छत्तीसगढ़ शासन द्वारा समग्र शिक्षा के...

इसे भी पढ़े