रायपुर बस स्टैंड में महिला से दुष्कर्म, टिकरापारा पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

भाटागांव के अंतर्राज्यीय बस स्टैंड पर एक महिला से बलात्कार की शिकायत पुलिस को मिली है। पीड़िता की शिकायत पर टिकरापारा पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस कहती है कि “पीड़िता के साथ दुष्कर्म करने वाला बस का ड्राइवर है।”पुलिस जांच में पता चला कि महिला तीन दिन पहले रायपुर आई थी। पुलिस की प्रारंभिक जांच से पता चला कि पीड़ित महिला ने आरोपी चालक के साथ खाना भी खाया था। पुलिस का कहना है कि “ड्राइवर ने महिला के खाने में नशे की दवा मिली दी थी”।

अंतरराज्यीय बस स्टैंड पर एक महिला से बलात्कार: पुलिस का कहना है कि घटना शुक्रवार देर रात 12 बजे हुई है। टिकरापारा पुलिस ने शिकायत मिलने के बाद बस चालक को गिरफ्तार कर लिया। बस चालक गिरफ्तार होने के बाद पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। दुष्कर्म की घटना के बाद एक संदिग्ध भी गिरफ्तार किया गया था। पुलिस ने गिरफ्तार व्यक्ति से पूछताछ करने के बाद उसे छोड़ दिया है। Tikrapara Police बस ड्राइवर से पूछताछ कर रही है।

महिला तीन दिन पहले रायपुर आई थी: पुलिस जांच से पता चला कि महिला रायपुर तीन दिन पहले आई थी। पीड़ित महिला बस स्टैंड पर ही रुक गई। भाटागांव में हर दिन हजारों मुसाफिर बस पकड़ने आते हैं। बस स्टैंड पर भी पुलिस सुरक्षा है।

More Topics

छत्तीसगढ़ में देश का पहला राज्य स्तरीय AI कॉन्क्लेव, शिक्षा के लिए बनेगा AI रोडमैप

स्कूल शिक्षा विभाग, छत्तीसगढ़ शासन द्वारा समग्र शिक्षा के...

इसे भी पढ़े