Total Users- 1,177,394

spot_img

Total Users- 1,177,394

Friday, March 20, 2026
spot_img

पारदी गैंग का खंडवा में चोरी, 30 लाख के गहने बरामद

दो दिन पहले पारदी गैंग ने बोरगांव बुजुर्ग के गांधी चौक में दो सराफा दुकानों से लगभग ३० लाख रुपये से अधिक के गहनों को चुरा लिया था। वारदात में शामिल चार बदमाशों को गहनों के साथ गिरफ्तार कर लिया गया है। नर्मदानगर के जंगल में घेराबंदी के बाद पुलिस ने यह कामयाबी हासिल की।

मंगलवार को पुलिस अधीक्षक मनोज राय ने बताया कि देश भर में चोरी, लूट और डकैती करने वाली पारदी गैंग ने 25 अगस्त की रात को बोरगांव में एक चंचल और जयदीप ज्वेलर्स की खिड़की और शटर तोड़ कर सोने-चांदी के गहनें चुरा लिए थे। पुलिस बदमाशों का स्थानीय नेटवर्क और अपराधियों का अपराधिक रिकार्ड खंगाल रही है।

25 किलो चांदी और सोने की चोरी

फरियादी सोनी और रुपेश सोनी ने आठ से दस नकाबपोश बदमाश करीब 25 किलो चांदी और 120 ग्राम सोने के जेवर तथा बाइक चोरी की शिकायत की थी। चोरी के सीसीटीवी फुटेज वायरल होने से पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेकर पड़ताल शुरू की। मौके पर मिले साक्ष्य और चोरी के तरीके को देखकर पुलिस को घटना में पारदी गैंग का हाथ होने की संदेह हुआ।

पुलिस ने तीन टीम गठित कर उज्जैन, रतलाम, शाजापुर के लिए रवाना की गई थी। इस दौरान थाना प्रभारी सुनहरा जिला शाजापुर से सूचना मिली कि बोरगांव में हुई चोरी के संदिग्ध खंडवा जिले में नर्मदानगर के जंगल के रास्ते गुना तरफ भागने के फिराक में है। आरोपी टोयोटा कार से घूम रहे हैं। सूचना पर थाना प्रभारी पंधाना और नर्मदानगर पुलिस टीम ने बांध के पास घेराबंदी कर टोयोटा कार सहित चार व्यक्ति को धरदबोचा।

कार की तलाशी में 120 ग्राम सोने और 24 किलो चांदी के जेवरात मिले। चारों व्यक्तियों से पूछताछ की गई, उन्होंने बोरगॉव में सोने चांदी की दुकान में चोरी करना स्वीकार किया। घटना के बाद 48 घंटे में आरोपितों पकड़ने वाली टीम को महानिरीक्षक जोन इंदौर ग्रामीण की ओर से नगद इनाम देने की घोषणा की गई है।

पुलिस अधीक्षक राय ने बताया कि जिले में अन्य चोरी की वारदात और इनके अन्य साथियों के संबंध में पूछताछ के लिए न्यायालय में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा। पुलिस ने मौके से जाहिद पुत्र इकबाल खान, फरहान पुत्र अब्दुल जाहिद खान कर्नल गंज थाना गुना,संदीप उर्फ द्वारपाल पुत्र बाबू मातापुरा थाना केंट गुना,और नरेंद्र पारदी पुत्र श्रीकिशन पारदी निवासी खेजडा थाना धरनावदा जिला गुना को गिरफ्तार किया है

More Topics

हिंसा की राह छोड़, उम्मीदों की दौड़, बस्तर नई पहचान की ओर

शांति, विश्वास और विकास-बस्तर हेरिटेज मैराथन एक मज़बूत संदेशबस्तर...

विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल को अनुचित रूप से निशाना बनाया जा रहा – ममता बनर्जी

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने विधानसभा चुनावों...

श्रम विभाग की योजनाओं से श्रमिक बनेंगे आत्मनिर्भर, मिलेगा स्वरोजगार का अवसर

दीदी ई-रिक्शा एवं ई-रिक्शा सहायता योजना से होगा श्रमिकों...

इसे भी पढ़े