वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने पेश किया 1.60 लाख करोड़ का बजट, जानिए खास बातें

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा में आज वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने राज्य का 25वां बजट पेश किया। बजट की शुरुआत से पहले उन्होंने अपने बंगले में पत्नी के साथ पूजा-अर्चना की और फिर लाल मखमली बैग में टैबलेट और दस्तावेज लेकर विधानसभा पहुंचे। इस साल का बजट करीब 1.60 लाख करोड़ रुपए का हो सकता है।

बजट पेश करने से पहले ओपी चौधरी ने कहा कि यह बजट राज्य के आर्थिक सशक्तिकरण और नीतिगत सुधारों की दिशा में एक और बड़ा कदम होगा। उन्होंने कहा कि सरकार का लक्ष्य 2047 तक छत्तीसगढ़ को विकसित राज्य बनाना है, और यह बजट उसी दिशा में मार्ग प्रशस्त करेगा।

आज विधानसभा सत्र का पांचवां दिन है, जहां बजट सत्र के दौरान कई महत्वपूर्ण घोषणाएं होने की संभावना है। राज्यवासियों की नजरें इस बजट पर टिकी हैं, जिससे उनके जीवन पर प्रभाव पड़ सकता है।

More Topics

जनसंख्या स्थिरीकरण पखवाड़ा : जशपुर में परिवार नियोजन के प्रति जागरूकता अभियान तेज

जागरूकता रथ रवाना, सास-बहू सम्मेलन और जनजागरूकता कार्यक्रमों के...

हूतियों ने लिया बदला, यमन के एयरपोर्ट पर कई मिसाइलें दागी

यमन के हूती विद्रोहियों ने सऊदी अरब पर एक...

मामला गरमाया : नगर निगम भिलाई क्षेत्र में अवैध कॉलोनियां

नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग भिलाई निगम के अवैध...

इसे भी पढ़े