उत्तर भारत से शुष्क व बर्फीली ठंडी हवा, रात में कड़ाके की ठंड

राजधानी में पिछले 24 घंटे में न्यूनतम तापमान 5 डिग्री गिरकर 15 डिग्री पर आ गया। पिछले कुछ सालों में यह सबसे बड़ी गिरावट है। हालांकि यह अभी भी सामान्य से एक डिग्री ज्यादा है। दिन का अधिकतम तापमान भी 28.6 डिग्री रहा। यह सामान्य से कम है।

मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटे में न्यूनतम तापमान 1 से 3 डिग्री तक और गिरेगा। यानी कड़ाके की ठंड और बढ़ेगी। बुधवार को न्यूनतम तापमान 13 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है। यानी 24 घंटे में पारा 2 डिग्री तक लुढ़क जाएगा।

उत्तर भारत से शुष्क व बर्फीली ठंडी हवा आने से राजधानी समेत पूरे प्रदेश में अचानक ठंड बढ़ गई है। बारिश व बादल के कारण दिसंबर के 9 दिनों में राजधानी में खास ठंड नहीं पड़ी। मंगलवार की सुबह लोग गर्म कपड़े पहनकर मार्निंग में जाते दिखे या टहलते नजर आए। अचानक ठंड बढ़ने से लोगों ने भी तैयारी कर रखी थी। सुबह स्कूल जाने वाले बच्चे भी जरूरी एहतियात कर पहुंचे।

पारा लुढ़कने से अचानक रातें सर्द हो गईं

मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में पिछले 24 घंटे में न्यूनतम तापमान में 3 से 7 डिग्री की गिरावट आई। राजधानी में 5 डिग्री पारा लुढ़कने से अचानक रातें सर्द हो गईं और सुबह काफी ठंडी हो गई। राजधानी से लगे माना में तो पारा 13.8 डिग्री पर आ गया। वहीं लाभांडी स्थित इंदिरा गांधी कृषिवि में पारा 13 डिग्री के करीब रिकॉर्ड किया गया। यानी लालपुर मौसम विज्ञान केंद्र की तुलना में लाभांडी में रात का तापमान 2 डिग्री कम रहा। कई बार 3 से 4 डिग्री तक पारा लुढ़क जाता है।

24 घंटे में कहां कितना गिरा तापमान

स्थान तापमान डिग्री में

रायपुर 4.9
काेरिया 6.9अंबिकापुर 2.8
सूरजपुर 5.7कोरबा 4.2
पेंड्रारोड 5.0बिलासपुर 4.8
बालाेद 6.3नारायणपुर 4.6
बस्तर 0.7दंतेवाड़ा 1.1

More Topics

छत्तीसगढ़ में फिर बदलेगा मौसम, बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी

रायपुर। छत्तीसगढ़ में मौसम एक बार फिर करवट लेने...

बिलासपुर: छात्रा से लाखों की ठगी, पुलिस ने 4 आरोपियों को दबोचा

बिलासपुर। बिलासपुर में एक छात्रा से 14.50 लाख रुपये...

CM साय का बड़ा ऐलान, ज्ञानेश्वरी को 30 लाख और DSP प्रमोशन

रायपुर। राष्ट्रमंडल खेल 2026 में महिलाओं की 53 किलोग्राम...

छत्तीसगढ़ में 5 प्रशिक्षु IFS अधिकारियों की पहली पोस्टिंग

छत्तीसगढ़ सरकार ने 2024 बैच के 5 प्रशिक्षु भारतीय...

केरल राज्य सड़क परिवहन निगम की एक बस सड़क से फिसलकर खाई में गिरी

पलक्कड़ (केरल), तीन अगस्त केरल के पलक्कड़ जिले में...

इसे भी पढ़े