Flydubai घटना पर नेतन्याहू की चेतावनी, बोले- हमलावरों से वसूली जाएगी ‘बहुत भारी कीमत’

मध्य पूर्व में तनाव के बीच दुबई से तेल अवीव जा रही Flydubai फ्लाइट में हुई घटना को लेकर इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने कड़ी चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि घटना के पीछे जो भी जिम्मेदार होगा, उससे “बहुत भारी कीमत” वसूली जाएगी।

बुधवार को फ्लाइट के को-पायलट पर भारतीय कैप्टन स्मित मच्छार पर चाकू से हमला करने का आरोप है। कैप्टन ने कॉकपिट का दरवाजा खोल दिया, जिसके बाद यात्रियों ने हमलावर को काबू करने में मदद की। विमान की सऊदी अरब में इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई और घटना में किसी की मौत नहीं हुई।

नेतन्याहू ने कहा कि शुरुआती जानकारी से हमलावर के इस्लामी कट्टरपंथ से प्रभावित होने के संकेत मिल रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि जांच की जा रही है कि क्या आरोपी को किसी ने भेजा था। हालांकि, उन्होंने किसी देश को इस घटना के लिए जिम्मेदार नहीं ठहराया।

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भी घटना में ईरान की संभावित संलिप्तता की “बातें सुनने” का दावा किया है और कहा कि अगर ईरान की भूमिका साबित होती है तो उस पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल घटना की जांच जारी है और किसी देश की संलिप्तता की पुष्टि नहीं हुई है।

More Topics

इसे भी पढ़े