उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने परिवार संग आम मतदाताओं के बीच खड़े होकर किया मतदान

बिलासपुर: नगरीय निकाय चुनाव के दौरान लोकतंत्र की सच्ची तस्वीरें सामने आ रही हैं, जो नेताओं की कार्यशैली और सोच को दर्शाती हैं। इसी कड़ी में एक प्रेरणादायक दृश्य बिलासपुर में देखने को मिला, जहां उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने आम नागरिकों की तरह कतार में खड़े होकर अपने मताधिकार का प्रयोग किया।

उप मुख्यमंत्री अरुण साव मंगलवार सुबह अपने परिवार के साथ सेंट फ्रांसिस हायर सेकेंडरी स्कूल मतदान केंद्र पहुंचे। बिना किसी विशेष व्यवस्था या ताम-झाम के, उन्होंने आम मतदाताओं के बीच कतार में खड़े होकर अपनी बारी का इंतजार किया और पूरे अनुशासन के साथ मतदान किया।

उनकी यह सादगी और लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति समर्पण जनता के बीच चर्चा का विषय बन गया। स्थानीय लोगों ने कहा कि “जब हमारे नेता हमारे साथ एक समान व्यवहार करते हैं, तो लोकतंत्र में विश्वास और मजबूत होता है।”

उप मुख्यमंत्री अरुण साव का यह कदम राजनीतिक संस्कृति में बदलाव और आम जनता से जुड़ाव का प्रतीक माना जा रहा है। उनका यह उदाहरण अन्य नेताओं के लिए भी प्रेरणादायी साबित हो सकता है।

More Topics

केरल राज्य सड़क परिवहन निगम की एक बस सड़क से फिसलकर खाई में गिरी

पलक्कड़ (केरल), तीन अगस्त केरल के पलक्कड़ जिले में...

कुम्हारी में चरित्र शंका में पत्नी की हत्या, पति गिरफ्तार

दुर्ग जिले के कुम्हारी थाना क्षेत्र के महामाया पारा...

राष्ट्रपति भवन में गूंजी बस्तर की जनजातीय संस्कृति

नारायणपुर के मांझी-चालकी और 'बस्तर पंडुम' विजेताओं ने राष्ट्रपति...

इसे भी पढ़े