अमलेश्वर में बारिश से गलियाँ बनीं जलमग्न, कॉलोनीवासियों ने पालिका को सौंपा ज्ञापनएकता नगर व दुर्गा नगर की सड़कों पर भरा पानी, आवागमन में हो रही भारी परेशानी

अमलेश्वर। नगर पालिका क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 8 स्थित एकता नगर और दुर्गा नगर में बीते दिन हुई तेज बारिश के कारण गलियाँ पूरी तरह जलमग्न हो गईं। नालियों की सफाई और जल निकासी की समुचित व्यवस्था न होने के कारण कॉलोनियों में पानी भर गया, जिससे राहगीरों को भूल-भुलैया जैसी स्थिति का सामना करना पड़ रहा है।

स्थानीय नागरिकों ने बताया कि स्कूल जाने वाले बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। जलभराव के कारण लोगों को अपने घरों से बाहर निकलना तक मुश्किल हो गया है।

इस गंभीर समस्या को लेकर आज कॉलोनीवासियों ने नगर पालिका के अधिकारियों को ज्ञापन सौंपा और पालिका अध्यक्ष को भी लिखित आवेदन देकर जल्द समाधान की मांग की। नागरिकों ने चेताया कि यदि शीघ्र जलनिकासी की समुचित व्यवस्था नहीं की गई तो वे आंदोलन के लिए बाध्य होंगे।

ज्ञापन सौंपने वालों में पालिका उपाध्यक्ष ओमप्रकाश साहू, वार्ड 8 के पार्षद डोमन यादव, वार्ड 9 के पार्षद प्रतिनिधि गिरधर साहू, सहित किशोर जंघेल, आशा राम, आजू वर्मा, रोशन, कपिल, संदीप व बड़ी संख्या में स्थानीय निवासी उपस्थित रहे।

नगरवासियों ने पालिका से मांग की है कि जल्द से जल्द नालियों की सफाई कर जलनिकासी की स्थायी व्यवस्था की जाए, जिससे उन्हें हर बारिश में इस समस्या का सामना न करना पड़े।

More Topics

छत्तीसगढ़ में होगी देश की पहली राज्य स्तरीय हॉकी लीग

-छह टीमें लेंगी हिस्सा, राज्य के खिलाड़ियों को मिलेगा...

कवर्धा की प्रतिभा एक दिन बनेगी देश का गौरव -उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा

-उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कवर्धा विधानसभा के 171...

इसे भी पढ़े