Total Users- 1,200,885

spot_img

Total Users- 1,200,885

Tuesday, April 14, 2026
spot_img

सिम्स के मेडिसिन विभाग के एचओडी पर जूनियर डॉक्टर से छेड़छाड़ का आरोप, FIR दर्ज, जांच जारी

बिलासपुर के सिम्स अस्पताल और मेडिकल कॉलेज में एक बड़ा मामला सामने आया है। मेडिसिन विभाग के एचओडी डॉ. पंकज टेम्भूर्णीकर के खिलाफ जूनियर महिला डॉक्टर ने छेड़छाड़ और उत्पीड़न के गंभीर आरोप लगाए हैं। इस मामले में सिटी कोतवाली थाने में एफआईआर दर्ज की गई है, जिससे पूरे सिम्स में हड़कंप मच गया है।

8 महीने से हो रहा था उत्पीड़न, नहीं मिली सुनवाई

पीड़िता, जो कि एक पोस्ट ग्रेजुएट रेसीडेंट डॉक्टर हैं, ने शिकायत में बताया कि पिछले आठ महीनों से उन्हें एचओडी द्वारा परेशान किया जा रहा था। उन्होंने अनुचित व्यवहार, अश्लील हरकतें और अनुचित स्पर्श का आरोप लगाया है। पहले उन्होंने कॉलेज प्रशासन से शिकायत की थी, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। जब मामला बढ़ा तो इसे विशाखा समिति को सौंपा गया, लेकिन वहां भी इसे गंभीरता से नहीं लिया गया।

डॉक्टर्स फेडरेशन और सीएम तक पहुंचा मामला

पीड़िता ने डॉक्टर्स फेडरेशन के प्रदेश अध्यक्ष को भी पत्र लिखकर न्याय की मांग की। इसके बाद डॉक्टर्स फेडरेशन ने मामले को लेकर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से अपील की। दबाव बढ़ने के बाद सिम्स प्रशासन ने डॉ. टेम्भूर्णीकर को परीक्षा कार्य से हटा दिया

पुलिस जांच में जुटी, आगे होगी कड़ी कार्रवाई

सिटी कोतवाली थाना प्रभारी विवेक पांडेय ने बताया कि महिला डॉक्टर की रिपोर्ट के आधार पर एचओडी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 351, 74 और 78 के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और जल्द ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।

सिम्स अस्पताल में एक और विवाद, पहले भी हो चुके हैं ऐसे मामले

सिम्स अस्पताल पहले भी महिला डॉक्टरों और स्टाफ के उत्पीड़न के मामलों को लेकर सुर्खियों में रहा है। यह नया मामला सिम्स प्रशासन के रवैये पर सवाल खड़े करता है। अब देखना होगा कि पुलिस जांच के बाद आरोपी के खिलाफ क्या कदम उठाए जाते हैं।

More Topics

बलूचिस्तान के नोश्की में नागरिकों की आवाजाही पर कड़े प्रतिबंध

भारी चौकियों के साथ प्रवेश और निकास मार्गों को...

पीएम मोदी ने नारी शक्ति वंदन सम्मेलन में कहा- हमारे देश की संसद एक नया इतिहास रचने के करीब

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार को विज्ञान भवन में आयोजित...

दिल्ली विधानसभा को बम से उड़ाने की धमकी, ईमेल से मचा

दिल्ली विधानसभा में सुरक्षा चूक की घटना के बाद...

इसे भी पढ़े