Total Users- 1,201,812

spot_img

Total Users- 1,201,812

Wednesday, April 15, 2026
spot_img

श्रुति फाउंडेशन छत्तीसगढ़ संस्था की पहल, स्वच्छता की ओर एक कदम बर्तन बैंक के संग

पूरब टाइम्स दुर्ग। श्रुति फाऊंडेशन छत्तीसगढ़ संस्था की संस्थापिका/ अध्यक्ष नीतू श्रीवास्तव के द्वारा शिवाजी महिला स्व सहायता समूह दुर्ग में बर्तन बैंक खुलवाकर बर्तन बैंक का उद्घाटन किया गया।
नीतू श्रीवास्तव द्वारा जानकारी दी गई कि श्रुति फाउंडेशन छत्तीसगढ़ संस्था एवं शिवाजी महिला स्व सहायता समूह के तत्वावधान में स्वच्छ भारत, प्लास्टिक मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत बर्तन बैंक का शुभारंभ रूपलता साहू के नेतृत्व में दुर्ग के राजीव नगर में किया गया।
रूपलता साहू समूह की अध्यक्ष के साथ साथ श्रुति फाउंडेशन छत्तीसगढ़ संस्था की वार्ड 2 राजीव नगर की वार्ड अध्यक्ष भी है बर्तन बैंक सामुदायिक स्तर पर कार्य करता है जहां सभी समुदाय के लोग हमारे यहां से बर्तन निशुल्क ले जा सकते है। पुरानी परंपराओं को भी पुन: एक बार फिर से जीवित करने की एक कोशिश है। ताकि प्लास्टिक वह थर्माकोल से होने वाली गंदगी को रोका जा सके।
निशुल्क होने के कारण आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लोगो को भी बर्तन बैंक का लाभ मिलेगा । हमारी कोशिश रहेगी कि इसे आगे एक अभियान का रूप देकर ज्यादा से ज्यादा महिला समूहों को इसमें जोड़ा जाएगा और बड़े रूप में इसपर काम किया जाएगा। बर्तन बैंक से आप निशुल्क बर्तन के लिए रूपलता साहू वार्ड क्रमांक 2 पटवा भवन के पीछे राजीव नगर दुर्ग में संपर्क कर सकते है। कार्यक्रम में संस्था के संरक्षक सदस्य अंजन राय चौधरी, दुर्ग जिला उपाध्यक्ष साधना चौधरी,शैलेश कुमार वर्मा, अनीता श्रीवास्तव, शामिल हुवे।

More Topics

दो दिवसीय दौरे पर चीन पहुंचे रूसी विदेश मंत्री लावरोव

बीजिंग । पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष के बीच...

बिहार में नए मुख्यमंत्री के रूप सम्राट चौधरी कल लेंगे शपथ

बिहार की राजनीति में बड़ा बदलाव सामने आया है।...

इसे भी पढ़े