Total Users- 1,168,238

spot_img

Total Users- 1,168,238

Sunday, March 8, 2026
spot_img

साइंस कॉलेज चौपाटी , अब इस जगह किया जा रहा शिफ्ट

इससे पहले सोमवार को कुछ वेंडरों को शिफ्ट किया गया था। वहीं बाकी बची दुकानों की शिफ्टिंग की तैयारी चर रही है। गौरतलब है कि जिस समय चौपाटी का निर्माण कार्य चल रहा था। भाजपा नेता राजेश मूणत में अनिश्चित कालीन आंदोलन किया था।

दुकाने हटाने को लेकर यह मामल हाई कोर्ट तक भी गया था। तब रायपुर स्मार्ट सिटी ने फरवरी में चौपाटी का ठेका लेने वाली एजेंसी गुरु हरकिशन होटल एंड रिसार्ट का ठेका निरस्त कर दिया था। इसके खिलाफ ठेका एजेंसी ने कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था। कोई ने इस मामले में सुनवाई के बाद दोनों पक्ष यानी नगर निगम और ठेका एजेंसी को मिलकर बीच का रास्ता निकालने का आदेश दिया था।

कोर्ट के आदेश के बाद दोनों पक्षों ने मिलकर यह तय किया कि साइंस कालेज चौपाटी में ट्रैफिक, बच्चों की सुरक्षा, पढ़ाई के वातावरण आदि बातों को ध्यान में रखते हुए चौपाटी का शिफ्ट करना ही ठीक है। सही जगह के रूप में आमानाका वेंडिंग जोन का सही पाया गया। यहां पर वही सब सुविधाएं दी जाएं, जो साइंस कालेज में बनाई गई हैं। इसी शर्त पर ठेका एजेंसी शिफ्टिंग के लिए राजी हुई है।

बिजली, पानी आदि कुछ भी नहीं

साइंस कालेज चौपाटी के वेंडरों का कहना है कि शनिवार को नगर निगम के अधिकारी आए और सोमवार तक दुकानों को आमानाका ओवरब्रिज के नीचे शिफ्ट करने का अल्टीमेटम दे दिया। वहां जाकर देखा तो कुछ भी सुविधा नहीं है। बिजली, पानी आदि कुछ भी नहीं है। सोमवार को चार वेंडरों को वहां शिफ्ट भी कर दिया गया। हमें मंगलवार तक का समय दिया गया है। नहीं जाने पर बोल रहे हैं कि निगम वाले जबर्दस्ती शिफ्ट कर देंगे।

पूर्व मंत्री राजेश मूणत ने किया था विरोध

कांग्रेस की सरकार में रायपुर पश्चिम के विधायक विकास उपाध्याय ने साइंस कॉलेज चौपाटी का प्रस्ताव पास करवाकर वहां वेंडरों को दुकानें आवंटित की थी। उनका कहना था कि सड़क पर ठेले लगाने की वजह से जीई रोड में जाम लगता है। उस समय उनसे चुनाव हारे पूर्व मंत्री राजेश मूणत ने इसका विरोध किया था।

More Topics

महतारी गौरव वर्ष’ : महिला सशक्तिकरण के नवयुग की ओर अग्रसर छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ आज...

बाथ टॉवल की सही देखभाल और बदलने की जरुरी जानकारी

नहाने या हाथ पोंछने के बाद तौलिया हमारी त्वचा...

रेस्टोरेंट स्टाइल खिले-खिले चावल इस आसान टिप्स से घर पर बनाएं

रेस्टोरेंट में मिलने वाले खिले-खिले चावल देखने में जितने...

इसे भी पढ़े