राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का छत्तीसगढ़ दौरा, रायपुर में आयोजित कार्यक्रमों में शामिल

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु दो दिवसीय प्रवास पर आज छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर पहुंची। उनका स्वागत राज्यपाल रमेन डेका और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने किया, जिसमें उपमुख्यमंत्री अरूण साव, सांसद बृजमोहन अग्रवाल और विधायक खुशवंत सिंह साहेब ने भी भाग लिया।

राष्ट्रपति मुर्मु 11 बजे वायु सेना के विशेष विमान से रायपुर पहुंची। इस दौरान वे रायपुर एवं दुर्ग जिले में कई कार्यक्रमों में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगी। रायपुर स्थित एम्स का द्वितीय दीक्षांत समारोह उनके मुख्य आतिथ्य में चल रहा है। इसके अलावा, एनआईटी का 14वां दीक्षांत समारोह भी आज अपरान्ह 3.30 बजे आयोजित होगा।

25 अक्टूबर को राष्ट्रपति मुर्मु पुरखौती मुक्तांगन में महतारी वंदन योजना के तहत 70 लाख हितग्राही महिलाओं को 1,000 रुपये की राशि उनके बैंक खातों में ट्रांसफर करेंगी। इस योजना के तहत महिलाओं को प्रति माह आर्थिक सहायता दी जाती है, और अब तक 8 किस्तों में 5227 करोड़ रुपये का भुगतान किया जा चुका है। कार्यक्रम में महिलाएं अपने अनुभव साझा करेंगी।

राष्ट्रपति मुर्मु इस दौरान सरगुजा प्रखंड का लोकार्पण भी करेंगी और स्थानीय जनजातीय समुदाय से मुलाकात कर चर्चा करेंगी।

More Topics

छत्तीसगढ़ में होगी देश की पहली राज्य स्तरीय हॉकी लीग

-छह टीमें लेंगी हिस्सा, राज्य के खिलाड़ियों को मिलेगा...

कवर्धा की प्रतिभा एक दिन बनेगी देश का गौरव -उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा

-उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कवर्धा विधानसभा के 171...

इसे भी पढ़े