रायपुर में पानी सप्लाई ठप: 9 जनवरी को 6 घंटे का शटडाउन, 33 टंकियों की सेवा बाधित

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में कल, 9 जनवरी को सुबह 6 बजे से दोपहर 12 बजे तक पानी की सप्लाई बंद रहेगी। यह शटडाउन 150 MLD फिल्टर प्लांट में पाइपलाइन मरम्मत के लिए लिया जाएगा। इस दौरान 33 पानी टंकियों से पानी की सप्लाई बाधित रहेगी, जिससे कई वार्डों के निवासी प्रभावित होंगे।

मरम्मत का कारण

पंप क्रमांक 3 और 6 में लगे एनआरव्ही वाल्व की खराबी को ठीक करने के लिए यह शटडाउन आवश्यक है। मरम्मत के दौरान 50 MLD प्लांट के क्लियर वॉटर पंप हाउस में सुधार कार्य किया जाएगा।

कहां नहीं आएगा पानी

पानी की आपूर्ति बाधित होने वाले क्षेत्रों में भाठागांव, चंगोराभाठा, कुशालपुर, डी.डी. नगर, ईदगाहभाठा, सरोना, टाटीबंध, कोटा, कबीर नगर, जरवाय, गोगांव, मठपुरैना, लालपुर, अमलीडीह, अवंति विहार, मंडी, मोवा, सडडू, दलदल सिवनी, रामनगर, कचना, आमासिवनी, देवपुरी, बोरियाखुर्द, जोरा, भनपुरी नया, रायपुरा, कुकुरबेड़ा, बैरन बाजार (नया), देवेंद्र नगर (नया), संजय नगर और मोतीबाग शामिल हैं।

नियमित सप्लाई कब होगी?

मरम्मत कार्य पूरा होने के बाद, शुक्रवार से पानी की नियमित आपूर्ति बहाल हो जाएगी।

एहतियात

यदि आप उपरोक्त क्षेत्रों में रहते हैं, तो पानी स्टोर करने की व्यवस्था पहले से कर लें ताकि किसी असुविधा से बचा जा सके।

More Topics

छत्तीसगढ़ में 5 प्रशिक्षु IFS अधिकारियों की पहली पोस्टिंग

छत्तीसगढ़ सरकार ने 2024 बैच के 5 प्रशिक्षु भारतीय...

केरल राज्य सड़क परिवहन निगम की एक बस सड़क से फिसलकर खाई में गिरी

पलक्कड़ (केरल), तीन अगस्त केरल के पलक्कड़ जिले में...

कुम्हारी में चरित्र शंका में पत्नी की हत्या, पति गिरफ्तार

दुर्ग जिले के कुम्हारी थाना क्षेत्र के महामाया पारा...

इसे भी पढ़े