रायपुर में आधी रात फायरिंग: पार्षद विजय जुलूस के दौरान मचा हड़कंप, अकादमी संचालक गिरफ्तार

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में देर रात फायरिंग की घटना से हड़कंप मच गया। कोटा के चांदनी चौक स्थित ओशियन डिफेंस अकादमी के पास कांग्रेस पार्षद के विजय जश्न के दौरान अकादमी संचालक ने एयरगन से फायरिंग कर दी। इस घटना में एक कार्यकर्ता घायल हो गया, जिसके बाद गुस्साए समर्थकों ने अकादमी संचालक के घर पर पथराव कर दिया।

क्या है पूरा मामला?

सरस्वती नगर थाना इलाके में कांग्रेस प्रत्याशी की जीत के बाद कार्यकर्ताओं ने देर रात विजय जुलूस निकाला। जश्न के दौरान हुए हंगामे और शोर-शराबे से नाराज अकादमी संचालक नंद किशोर ने एयरगन चला दी, जिससे भूपेश चंद्राकर नामक कार्यकर्ता के कमर में छर्रा लग गया। घटना के बाद माहौल गर्मा गया और आक्रोशित कार्यकर्ताओं ने अकादमी संचालक के घर पर पथराव कर दिया।

फायरिंग के बाद बढ़ा तनाव, पुलिस ने संभाली स्थिति

सूचना मिलते ही पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे और हालात को नियंत्रित किया। आरोपी अकादमी संचालक नंद किशोर को हिरासत में ले लिया गया है और घायल युवक को एम्स में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज जारी है।

पुलिस जांच में जुटी, माहौल तनावपूर्ण

फायरिंग और पथराव की इस घटना से इलाके में तनाव बना हुआ है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और स्थिति पर नजर बनाए हुए है।

More Topics

अमृत भारत योजना: छत्तीसगढ़ के चांपा, सरोना और बालोद रेलवे स्टेशन का लोकार्पण

रायपुर। छत्तीसगढ़ में रेल अधोसंरचना को आधुनिक बनाने की...

महादेव बेटिंग ऐप मामला: ED की पूछताछ में शेफाली बग्गा से जुड़े नए खुलासे

महादेव ऑनलाइन बेटिंग सिंडिकेट से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले...

अबूझमाड़ के अंधेरे को चीर कर पहुंची शिक्षा की रोशनी

दुर्गम अबूझमाड़ क्षेत्र में विकास और शिक्षा की एक...

एक दिन में 5 हजार से अधिक किसानों का एग्रीस्टेक पंजीयन

खेती-किसानी को डिजिटल और पारदर्शी बनाने की दिशा में...

इसे भी पढ़े