राइस मिलर्स और एजेंट्स के ठिकानों पर छापा: आयकर टीम ने जब्त किए करोड़ों की नकदी, उड़े होश

रायपुर: आयकर अन्वेषण टीम ने राइस मिलर्स, कमीशन एजेंट्स और ब्रोकर के ठिकानों पर छापेमारी करते हुए लगभग 7 से 8 करोड़ रुपए की नकदी ज़ब्त की है। बुधवार सुबह शुरू हुई यह जांच दूसरे दिन भी राजधानी रायपुर सहित राजिम, धमतरी, राजनांदगांव, दुर्ग और तिल्दा के विभिन्न ठिकानों पर जारी रही। साथ ही गोंदिया (महाराष्ट्र) और काकीनाडा (आंध्रप्रदेश) में भी कार्रवाई की जा रही है।

यह जांच छत्तीसगढ़ राज्य के दो प्रमुख राइस मिलर्स, राइस एक्सपोर्टर्स और अनाज व्यवसाय से जुड़े 25 ठिकानों पर की जा रही है। जांच के दौरान मिले दस्तावेज़ों से कच्चे कारोबार और नकद लेन-देन से जुड़े महत्वपूर्ण सबूत सामने आए हैं। राइस मिल्स, आवासीय और कार्यालयों से मिले नकद में से 7 से 8 करोड़ रुपए की राशि सीज की गई है।

गोंदिया और काकीनाडा में भी जांच जारी है। गोंदिया में कमीशन एजेंट्स और ब्रोकर से जुड़े मामले की जांच हो रही है, जबकि काकीनाडा में राइस एक्सपोर्ट से संबंधित दस्तावेज़ों की छानबीन की जा रही है। मिले दस्तावेज़ों के आधार पर वहां के संचालकों और कंपनी के स्टाफ से बयान लिए जा रहे हैं।

More Topics

छत्तीसगढ़ में होगी देश की पहली राज्य स्तरीय हॉकी लीग

-छह टीमें लेंगी हिस्सा, राज्य के खिलाड़ियों को मिलेगा...

कवर्धा की प्रतिभा एक दिन बनेगी देश का गौरव -उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा

-उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कवर्धा विधानसभा के 171...

इसे भी पढ़े