जल संसाधन विभाग दुर्ग सूचना के अधिकार कानून की अवमानना क्यों कर रहा है ?
सिंचाई विभाग दुर्ग विभागीय कार्य योजनाओं को सर्व साधारण की जानकारी में क्यों नहीं लाना चाहता है ?
जल संसाधन क्षमता बढ़ाने के लिए सिंचाई विभाग दुर्ग की कार्य नीति प्रश्नांकित क्यों है ?
पूरब टाइम्स , दुर्ग . इन दिनों जल संसाधन विभाग की गड़बड़ियों को ढांपने व उजागर करने का काम ज़ोर शोर से चल रहा है . जहां विभागीय अधिकारी , प्रशासनिक स्वीकृति के विरुद्ध किये गये काम के औचित्य को साबित करने की कोशिश कर रहे हैं, वहीं अनेक समाज सेवक व विसिल ब्लोवर , मिली जानकारियों व सूचना के अधिकार के माध्यम से उन विभागीय अधिकारियों पर विधिक कार्यवाही की तैयारी कर रहे हैं . उधर विभाग के ईएनसी उइके को भी सूचना पत्र और अखबार में छपी खबरों के माध्यम से , अनेक मामलों को संज्ञान कराया गया है . जिनपर उचित कार्यवाही की जगह , अभी तक उन्होंने विभागीय अधिकारियों को चिट्ठियां लिखीं हैं. प्राप्त जानकारी के अनुसार दुर्ग के एक मंडल के अधीक्षण अभियंता एस के पाण्डेय ने भी उन चिट्ठियों को ठंडे बस्ते में डाल रखा है . प्रशासनिक स्वीकृति से अलग कार्य करने व महालेखाकार परीक्षक की अंकेक्षण रिपोर्ट पर ईएनसी किसकी जवाबदारी तय करेंगे, यह देखने वाली बात होगी . पूरब टाइम्स की एक रिपोर्ट ..
विभागीय पारदर्शितापूर्ण कार्यवाही की सुनिश्चिता के लिए एस.के.पाण्डेय अधीक्षण अभियंता शिवनाथ वृत्त दुर्ग कितना कर्तव्य निष्ट है ? अग्रलिखित कार्यों की वस्तुस्थिति स्पष्ट करेगी होगा सामाजिक अंकेक्षण –
1/ खैरागढ़ छुईखदान गण्डई जिले के ठाकुरटोला ग्राम के पास लमती नदी में तटबंध निर्माण की अनुमानित लागत ₹300.00 लाख है। जिस पर इस वर्ष ₹10.00 लाख का व्यय संभावित है।
2/ खैरागढ़ छुईखदान गण्डई जिले के सुरही नदी में ग्राम मगरकुण्ड में तटबंध निर्माण कार्य की अनुमानित लागत ₹300.00 लाख है। जिस पर इस वर्ष ₹10.00 लाख का व्यय संभावित है।
3/ खैरागढ़ छुईखदान गण्डई जिले के सुरही नदी में ग्राम सुखरी में तटबंध निर्माण कार्य की अनुमानित लागत ₹300.00 लाख है। जिस पर इस वर्ष ₹10.00 लाख का व्यय संभावित है।
4/ खैरागढ़ छुईखदान गण्डई जिले के आमनेर नदी के ग्राम संडी में बाढ़ नियंत्रण तटबंध निर्माण की अनुमानित लागत ₹300.00 लाख है। जिस पर इस वर्ष ₹10.00 लाख का व्यय संभावित है।
5/ दुर्ग जिले के बारिया बाढ़ नियंत्रण योजना कार्य की अनुमानित लागत ₹300.00 लाख है। जिस पर इस वर्ष ₹10.00 लाख का व्यय संभावित है।
6/ दुर्ग जिले के विकासखण्ड दुर्ग में ननकट्टी एनीकट के डाउन स्ट्रीम में बैंक प्रोटेक्शन कार्य की अनुमानित लागत ₹300.00 लाख है। जिस पर इस वर्ष ₹10.00 लाख का व्यय संभावित है।
7/ दुर्ग जिले के खरखरा नदी पर ग्राम-तिरगा के भरेंगांव में तटबंध एवं सीदी निर्माण कार्य की अनुमानित लागत ₹200.00 लाख है। जिस पर इस वर्ष ₹10.00 लाख का व्यय संभावित है।
8/ दुर्ग जिले के पुलगांव नाला पर दोनों तट पर तटबंध के साथ डिसेलटिंग का कार्य की अनुमानित लागत ₹1000.00 लाख है। जिस पर इस वर्ष ₹10.00 लाख का व्यय संभावित है।
9/ दुर्ग जिले के तांदुला नदी पर ग्राम अछोटी के पास दांयी तट पर लगभग 1200 मीटर तटबंध निर्माण कार्य की अनुमानित लागत ₹800.00 लाख है। जिस पर इस वर्ष ₹10.00 लाख का व्यय संभावित है।
10/ बेमेतरा जिले के ग्राम पंचायत अर्जुनी के शिवनाथ नदी बहिंगाघाट में तटबंध निर्माण कार्य की अनुमानित लागत ₹200.00 लाख है। जिस पर इस वर्ष ₹10.00 लाख का व्यय संभावित है।
11/ बेमेतरा जिले के तिवरैया एनीकट तटबंध निर्माण कार्य की अनुमानित लागत ₹300.00 लाख है। जिस पर इस वर्ष ₹10.00 लाख का व्यय संभावित है।
12/ बेमेतरा जिले के पुरान तटबंध निर्माण कार्य की अनुमानित लागत ₹300.00 लाख है। जिस पर इस वर्ष ₹10.00 लाख का व्यय संभावित है।
13/ बेमेतरा जिले के ग्राम पंचायत मक्खनपुर के नदी तट में तटबंध निर्माण कार्य की अनुमानित लागत ₹150.00 लाख है। जिस पर इस वर्ष ₹10.00 लाख का व्यय संभावित है।
14/ बेमेतरा जिले के मऊ तटबंध निर्माण कार्य की अनुमानित लागत ₹200.00 लाख है। जिस पर इस वर्ष ₹10.00 लाख का व्यय संभावित है।
15/ बेमेतरा जिले के बोईरकचरा एनीकट के अपस्ट्रीम के तट संरक्षण कार्य की अनुमानित लागत ₹300.00 लाख है। जिस पर इस वर्ष ₹10.00 लाख का व्यय संभावित है।
16/ बेमेतरा जिले के ग्राम झांकी में हॉफ नदी पर निर्मित एनीकट बोईरकचरा के पास बाढ़ नियंत्रण कार्य की अनुमानित लागत ₹450.00 लाख है। जिस पर इस वर्ष ₹10.00 लाख का व्यय संभावित है।
17/ बेमेतरा जिले के नवागढ़ तहसील के अंतर्गत नांदघाट एनीकट के एबटमेंट रिटर्न सी.सी. ब्लॉक तथा तटसंरक्षण कार्य राईट ब्लैक एवं लेफ्ट में सी ब्लॉक कार्य की अनुमानित लागत ₹500.00 लाख है। जिस पर इस वर्ष ₹10.00 लाख का व्यय संभावित है।
18/ बेमेतरा जिले के ग्राम झांकी में हॉफ नदी पर निर्मित एनीकट का जीर्णोद्धार एवं बाढ़ नियंत्रण कार्य की अनुमानित लागत ₹450.00 लाख है। जिस पर इस वर्ष ₹10.00 लाख का व्यय संभावित है।
19/ बेमेतरा जिले के कर्रा नाला में खखैरी-लोलेसरा तटबंध कार्य की अनुमानित लागत ₹150.00 लाख है। जिस पर इस वर्ष ₹10.00 लाख का व्यय संभावित है।
20/ बेमेतरा जिले के डोटू नाला में तेन्दुवा खम्हरिया तटबंध कार्य की अनुमानित लागत ₹150.00 लाख है। जिस पर इस वर्ष ₹10.00 लाख का व्यय संभावित है।
21/ बेमेतरा जिले के शिवनाथ नदी में परपोड़ा घाट दायी ओर का तटबंध एवं पचरी निर्माण कार्य की अनुमानित लागत ₹400.00 लाख है। जिस पर इस वर्ष ₹10.00 लाख का व्यय संभावित है।
22/ बेमेतरा जिले के डोटू नाले पर चुहका तटबंध विस्तारीकरण फेस-2 की अनुमानित लागत ₹300.00 लाख है। जिस पर इस वर्ष ₹10.00 लाख का व्यय संभावित है।
23/ दुर्ग जिले के सिरसाखुर्द (जेवरी) में आई.आई.टी. कैम्पस के लिए शिवनाथ नदी पर बाढ़ के पानी के कैम्पस की सुरक्षा हेतु की अनुमानित लागत ₹4000.00 लाख है। जिस पर इस वर्ष ₹15.00 लाख का व्यय संभावित है।
24/ दुर्ग जिले के सहगांव से उद्वहन सिंचाई योजना की अनुमानित लागत ₹17000.00 लाख है। जिस पर इस वर्ष ₹15.00 लाख का व्यय संभावित है।
25/ दुर्ग जिले के तांदुला परियोजना अंतर्गत मुख्य नहर के मील 51 से 68.68 मील तक डब्ल्यूबीमए रोड का निर्माण कार्य तथा लाईनिंग जीर्णोद्धार कार्य की अनुमानित लागत ₹300.00 लाख है। जिस पर इस वर्ष ₹15.00 लाख का व्यय संभावित है।
26/ दुर्ग जिले के जंजगिरी व्यपवर्तन का जीर्णोद्धार लाईनिंग एवं पक्के संरचनाओं का निर्माण कार्य की अनुमानित लागत ₹300.00 लाख है। जिस पर इस वर्ष ₹15.00 लाख का व्यय संभावित है।
27/ दुर्ग जिले के भरदा जलाशय का जीर्णोद्धार एवं नहर लाईनिंग कार्य की अनुमानित लागत ₹300.00 लाख है। जिस पर इस वर्ष ₹15.00 लाख का व्यय संभावित है।
28/ दुर्ग जिले के शिवनाथ नदी में संस्पेंशन ब्रिज एवं गार्डन निर्माण कार्य की अनुमानित लागत ₹3200.00 लाख है। जिस पर इस वर्ष ₹15.00 लाख का व्यय संभावित है।
29/ दुर्ग जिले के मरोदा बी एवं सी. जलाशय जीर्णोद्धार व चैनल निर्माण कार्य एवं कन्डयूट चैनल जीर्णोद्धार कार्य की अनुमानित लागत ₹500.00 लाख है। जिस पर इस वर्ष ₹15.00 लाख का व्यय संभावित है।
30/ दुर्ग जिले के दुर्ग शहर विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 64 के अंतर्गत डोंगिया बांध बघेरा सहित बांधा तालाब का जीर्णोद्धार एवं वेस्टविश्र व चैनल निर्माण कार्य की अनुमानित लागत ₹1000.00 लाख है। जिस पर इस वर्ष ₹15.00 लाख का व्यय संभावित है।
31/ दुर्ग जिले के पुलगांव नाला का डायवर्सन कार्य एवं सुदृढ़ीकरण कार्य की अनुमानित लागत ₹1200.00 लाख है। जिस पर इस वर्ष ₹15.00 लाख का व्यय संभावित है।
32/ दुर्ग जिले के दुर्ग निगम क्षेत्र के तालाबों में निस्तारी जल भरने हेतु चैनल निर्माण कार्य (कोटनी माईनर) की अनुमानित लागत ₹500.00 लाख है। जिस पर इस वर्ष ₹15.00 लाख का व्यय संभावित है।
33/ दुर्ग जिले के विकासखण्ड पाटन की महादेवघाट स्थित गार्डन का परिचालन एवं रखरखाव का कार्य की अनुमानित लागत ₹300.00 लाख है। जिस पर इस वर्ष ₹15.00 लाख का व्यय संभावित है।
34/ दुर्ग जिले के तेलीगुण्डा जलाशय का गहरीकरण एवं सौन्दर्याकरण कार्य की अनुमानित लागत ₹250.00 लाख है। जिस पर इस वर्ष ₹15.00 लाख का व्यय संभावित है।
35/ दुर्ग जिले के भाठागांव उद्वहन सिंचाई योजना के जरवाय वितरक नहर, माईनर नहर एवं अन्य सब माईनर नहर का रिमाण्डलिंग एवं लाईनिंग कार्य तथा बोरगांव मुख्य नहर में 01 नग केनाम सा नग व्ही.आर.बी. का निर्माण कार्य की अनुमानित लागत ₹1000.00 लाख है। जिस लाख का व्यय संभावित है।