छत्तीसगढ़: दुर्ग में पुलिस ने कार से जब्त किए एक करोड़ रुपए, जांच जारी

छत्तीसगढ़ में नगरी निकाय चुनाव की तारीखों का ऐलान हो चुका है, जिसके साथ ही प्रदेश में आचार संहिता लागू कर दी गई है। चुनाव आयोग ने सोमवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में चुनाव की तिथियां घोषित की हैं। इसके बाद, प्रदेश की सीमाओं पर चेक पोस्ट लगाए गए हैं। इस बीच, दुर्ग जिले के अंजोरा चौकी थाना क्षेत्र में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने एक कार से तलाशी के दौरान एक करोड़ रुपए की नगदी जब्त की है।

मिली जानकारी के अनुसार, यह घटना चेकिंग अभियान के दौरान हुई, जब पुलिस ने एक कार को रोका और उसमें एक करोड़ रुपए नगदी पाई। कार चालक नागपुर से दुर्ग की ओर पैसे लेकर आ रहा था, लेकिन उसने पुलिस को पैसे का कोई वैध दस्तावेज नहीं दिखाया। फिलहाल, पुलिस ने रकम को जब्त कर लिया है और कार चालक से पूछताछ की जा रही है ताकि यह पता चल सके कि यह बड़ी रकम कहां से आई थी और वह इसे कहां ले जा रहा था। पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है।

More Topics

छत्तीसगढ़ में होगी देश की पहली राज्य स्तरीय हॉकी लीग

-छह टीमें लेंगी हिस्सा, राज्य के खिलाड़ियों को मिलेगा...

कवर्धा की प्रतिभा एक दिन बनेगी देश का गौरव -उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा

-उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कवर्धा विधानसभा के 171...

इसे भी पढ़े