PMGSY में भ्रष्टाचार : घटिया निर्माण के चलते एक पुलिया बह गई, दूसरी जर्जर…


बीजापुर । प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (PMGSY) के तहत जिले में बनी सड़क और पुलिया एक बार फिर विवादों में घिर गई है। लगभग 2 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित 4 किलोमीटर लंबी सड़क और दो बड़े पुलिया में भारी अनियमितताएँ सामने आई हैं। ग्रामीणों का कहना है कि निर्माण कार्य मापदंडों के अनुरूप नहीं हुआ है और ठेकेदार व विभागीय अभियंताओं की लापरवाही साफ झलक रही है।

जानकारी के अनुसार, LO61–LO52 CG17132 से अम्बेली तक बनी सड़क और पुलिया में घटिया निर्माण के चलते एक पुलिया बह गया, जबकि दूसरे पुलिया का एक हिस्सा पहले ही टूट चुका है। ग्रामीणों ने आशंका जताई है कि पुलिया बीच से बैठने लगा है और कभी भी पूरी तरह ध्वस्त हो सकता है, जिससे बड़े हादसे का खतरा है।

ग्रामीणों ने कहा कि विकास कार्यों में अनियमितता अपराध है। योजनाओं को धरातल पर लाने के लिए लंबी प्रक्रिया से गुजरना पड़ता है, लेकिन ठेकेदार और अभियंताओं की मनमानी के कारण जनता को गुणवत्ताहीन निर्माण का सामना करना पड़ रहा है।

इस मामले पर जब कुलकर्णी एंड साहू बिल्डकॉन के ठेकेदार से फोन पर संपर्क किया गया तो उन्होंने कहा कि “जैसा विभाग ने कहा वैसा ही काम किया गया है। सड़क और पुलिया के संबंध में विभागीय EE और इंजीनियर से पूछिए।”

स्थानीय लोगों ने इस भ्रष्टाचार की मिसाल बने निर्माण कार्य की उच्चस्तरीय जांच की मांग की है, वहीं विभागीय जिम्मेदार अधिकारी अब तक मौन हैं।


More Topics

नीट प्रदर्शन पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे का हमला, अमित शाह से मांगा इस्तीफा

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने शुक्रवार को केंद्र सरकार...

भिलाई-3 में गाड़ी हटाने को लेकर खूनी झड़प, 4 गिरफ्तार

भिलाई-3 के डबरापारा में रास्ते में खड़ी पिकअप हटाने...

छत्तीसगढ़ में बारिश का कहर

गरियाबंद जिले में उदंती नदी पर करीब 9 करोड़...

रोटरी क्लब पिनेकल भिलाई के आयोजन ‘डोरी’ प्रदर्शनी ने महिला उद्यमियों को दिए नए अवसर

रोटरी क्लब भिलाई पिनेकल द्वारा आयोजित विशेष प्रदर्शनी “डोरी...

इसे भी पढ़े