पत्रकार मुकेश हत्याकांड में बड़ा मोड़: मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी,पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा

मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी:

SIT ने मुख्य आरोपी सुरेश चंद्राकर को हैदराबाद से गिरफ्तार कर बीजापुर लाया है। मामले में अब तक चार आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है, जिनमें सुरेश चंद्राकर, रितेश चंद्राकर, दिनेश चंद्राकर और महेंद्र रामटेके शामिल हैं। SIT प्रभारी मयंक गुर्जर ने बताया कि सुरेश से कड़ी पूछताछ की जाएगी।

यह मामला अब और भी गहराई से जांच के दायरे में आ गया है, जहां SIT टीम हत्याकांड के सभी पहलुओं को उजागर करने में जुटी है।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट:

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि मुकेश के शरीर पर गंभीर चोटों के कई निशान थे। रिपोर्ट के अनुसार, लीवर चार टुकड़ों में बंटा हुआ, पांच पसलियां टूटी हुई, सिर में 15 फ्रैक्चर, हार्ट फटा और गर्दन टूटी हुई मिली। डॉक्टरों ने कहा कि उन्होंने अपने 12 साल के करियर में इतनी भयानक हत्या का मामला कभी नहीं देखा।

More Topics

छत्तीसगढ़ में 5 प्रशिक्षु IFS अधिकारियों की पहली पोस्टिंग

छत्तीसगढ़ सरकार ने 2024 बैच के 5 प्रशिक्षु भारतीय...

केरल राज्य सड़क परिवहन निगम की एक बस सड़क से फिसलकर खाई में गिरी

पलक्कड़ (केरल), तीन अगस्त केरल के पलक्कड़ जिले में...

कुम्हारी में चरित्र शंका में पत्नी की हत्या, पति गिरफ्तार

दुर्ग जिले के कुम्हारी थाना क्षेत्र के महामाया पारा...

इसे भी पढ़े