पैसों की लेन देन की बात को लेकर डण्डे से पीटकर की हत्या

थाना उतई की त्वरित कार्यवाही हत्या के आरोपी को 24 घंटे के भीतर किया गिरफ्तार
थाना उतई टीम द्वारा दबिश देकर घेराबंदी कर आरोपी को लिया गया हिरासत में

पूरब टाइम्स दुर्ग। जिले के पाटन क्षेत्र में एक बार फिर दो लोगों के बीच विवाद में एक युवक की हत्या कर दी गई। मामला उतई थाना क्षेत्र के ग्राम मर्रा का है। बताया जा रहा कि पैसों की लेन-देन को लेकर दो युवकों में विवाद हुआ था। दोनों के बीच जमकर मारपीट हुई, जिससे एक युवक की मौत हो गई।
प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र शुक्ला, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) वेदव्रत सिरमौर एवं स्ष्ठह्रक्क पाटन हरीश पाटिल के द्वारा त्वरित कार्यवाही करने के निर्देश पर प्रकरण की विवेचना एवं अग्रिम कार्यवाही में उतई पुलिस जुट गई।
पुलिस के अनुसार ग्राम मर्रा में बीती रात पैसे की लेनदेन को लेकर मर्रा निवासी 35 वर्षीय त्रिलोकी ठाकुर और गांव के ही मनीराम यादव के बीच विवाद हुआ। इसके बाद विवाद शांत भी हुआ, लेकिन कुछ देर बाद मनीराम ने फिर लाठी डंडा लेकर त्रिलोकी ठाकुर से मारपीट करने पहुंच गया। मारपीट के बाद मनीराम यादव त्रिलोकी को गंभीर हालत में छोड़कर फरार हो गया। घायल त्रिलोक को उतई अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। उतई पुलिस आरोपी मनीराम को गिरफ्तार कर पूछताछ कर रही है।
उक्त समस्त कार्यवाही में थाना प्रभारी उतई निरीक्षक विपिन रंगारी, उप निरी कमल सिंह सेंगर, प्रमोद सिन्हा, सउनि नेमन सिंह साहू, प्रधान आरक्षक भीष्मनारायण साहू, आरक्षक कृष्णा बंजारे, धु्रव नारायण चन्द्राकर, अंकित सिंह एवं दुष्यंत लहरे की सराहनीय भूमिका रही।

More Topics

जन्म प्रमाण पत्र मामले में विधायक ललित चंद्राकर ने विधानसभा में उठाया मुद्दा

जनहित में महत्वपूर्ण जानकारी विधानसभा प्रश्नोत्तरी का जवाब मंत्री...

वाशिंगटन और तेहरान के बीच टकराव और खतरनाक दौर में पहुंचा

मध्य पूर्व में जारी अमेरिका-ईरान युद्ध अब दुनिया की...

‘चलो संसद’ मार्च के आह्वान पर जंतर-मंतर पर उमड़ी हज़ारों का भीड़, दिल्ली पुलिस से तीखी झड़प

राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (NEET) में कथित अनियमितताओं...

वजन घटाने और स्वास्थ्य के लिए बेहतर सोयाबीन चीला

क्या आप भी रोजाना पोहा-उपमा का खाकर बोर हो...

इसे भी पढ़े