मुख्यमंत्री ने भारतीय T20 क्रिकेट टीम के कप्तान सूर्य कुमार यादव का किया सम्मान

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज राजधानी रायपुर में आयोजित 27वें वन खेलकूद महोत्सव में विशिष्ट अतिथि के रूप में पधारे भारतीय T20 क्रिकेट टीम के कप्तान सूर्य कुमार यादव का सम्मान किया। मुख्यमंत्री ने यादव को छत्तीसगढ़ की पारंपरिक शॉल और श्रीफल भेंट कर उनका अभिनंदन किया और उन्हें भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सूर्य कुमार यादव जैसे खिलाड़ी युवाओं के लिए प्रेरणा स्रोत हैं और उनके खेल कौशल ने अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर भारत का मान बढ़ाया है। उन्होंने यादव की खेल भावना और उनकी उपलब्धियों की सराहना की। इस मौके पर सूर्य कुमार यादव ने छत्तीसगढ़ के खेल प्रेमियों और खिलाड़ियों की सराहना करते हुए राज्य में खेल के क्षेत्र में प्रगति की प्रशंसा की।

More Topics

छत्तीसगढ़ में फिर बदलेगा मौसम, बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी

रायपुर। छत्तीसगढ़ में मौसम एक बार फिर करवट लेने...

बिलासपुर: छात्रा से लाखों की ठगी, पुलिस ने 4 आरोपियों को दबोचा

बिलासपुर। बिलासपुर में एक छात्रा से 14.50 लाख रुपये...

CM साय का बड़ा ऐलान, ज्ञानेश्वरी को 30 लाख और DSP प्रमोशन

रायपुर। राष्ट्रमंडल खेल 2026 में महिलाओं की 53 किलोग्राम...

छत्तीसगढ़ में 5 प्रशिक्षु IFS अधिकारियों की पहली पोस्टिंग

छत्तीसगढ़ सरकार ने 2024 बैच के 5 प्रशिक्षु भारतीय...

केरल राज्य सड़क परिवहन निगम की एक बस सड़क से फिसलकर खाई में गिरी

पलक्कड़ (केरल), तीन अगस्त केरल के पलक्कड़ जिले में...

इसे भी पढ़े