मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का गरियाबंद दौरा, 338 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की सौगात

5 जनवरी को छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय गरियाबंद के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वह पुलिस परेड ग्राउंड में आयोजित कार्यक्रम में 338 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का शिलान्यास और उद्घाटन करेंगे। इसके अलावा, मुख्यमंत्री साय गांधी मैदान में आयोजित राष्ट्र जागरण 108 कुण्डीय गायत्री महायज्ञ में भी शामिल होंगे। मुख्यमंत्री साय का कार्यक्रम इस प्रकार है: वह रायपुर से सुबह 11:55 बजे रवाना होकर दोपहर 12:25 बजे गरियाबंद पहुंचेंगे, जहां पुलिस परेड ग्राउंड में कार्यक्रम में भाग लेंगे, और फिर दोपहर 3:10 बजे गांधी मैदान में महायज्ञ में शामिल होंगे। कार्यक्रम के बाद वह शाम 4:45 बजे रायपुर लौटेंगे।

More Topics

छत्तीसगढ़ में होगी देश की पहली राज्य स्तरीय हॉकी लीग

-छह टीमें लेंगी हिस्सा, राज्य के खिलाड़ियों को मिलेगा...

कवर्धा की प्रतिभा एक दिन बनेगी देश का गौरव -उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा

-उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कवर्धा विधानसभा के 171...

इसे भी पढ़े