महासमुंद में स्कूल बसों की जांच: 6 बसों पर शमन शुल्क, श्रद्धा पब्लिक स्कूल की बस जप्त

रविवार को महासमुंद जिले में जिला परिवहन अधिकारी, यातायात पुलिस और स्वास्थ्य विभाग की संयुक्त टीम द्वारा पिथोरा, बसना, और सरायपाली क्षेत्र में स्थित 54 स्कूल बसों की जांच की गई। इस जांच के दौरान, 06 बसों में सामान्य त्रुटियाँ पाई गईं, जिसके कारण कुल 20,400 रुपये का शमन शुल्क वसूल किया गया। इसके अलावा, श्रद्धा पब्लिक स्कूल की एक बस में परमिट की कमी, जर्जर फ्लोर और मोटर यान कर बकाया पाए जाने पर उसे जप्त कर पिथौरा थाने में खड़ा किया गया।

स्वास्थ्य विभाग ने उपस्थित सभी बस चालकों की शुगर, रक्तचाप और आंखों की जांच भी की। इसके अलावा, स्कूल बसों के चालकों और परिचालकों को सुरक्षा के महत्वपूर्ण निर्देश दिए गए, जैसे कि दुर्घटना के दौरान फास्टेड बॉक्स, अग्निशमन यंत्र और इमरजेंसी डोर का उपयोग करने की सलाह दी गई। सभी स्कूल बसों में चढ़ते और उतरते बच्चों के लिए भी सावधानी बरतने की बात कही गई। साथ ही, सभी को चेतावनी दी गई कि शराब पीकर या नशे की हालत में वाहन न चलाएं और हमेशा यातायात नियमों का पालन करें।

More Topics

छत्तीसगढ़ में 5 प्रशिक्षु IFS अधिकारियों की पहली पोस्टिंग

छत्तीसगढ़ सरकार ने 2024 बैच के 5 प्रशिक्षु भारतीय...

केरल राज्य सड़क परिवहन निगम की एक बस सड़क से फिसलकर खाई में गिरी

पलक्कड़ (केरल), तीन अगस्त केरल के पलक्कड़ जिले में...

कुम्हारी में चरित्र शंका में पत्नी की हत्या, पति गिरफ्तार

दुर्ग जिले के कुम्हारी थाना क्षेत्र के महामाया पारा...

इसे भी पढ़े