Total Users- 1,221,585

spot_img

Total Users- 1,221,585

Sunday, May 10, 2026
spot_img

कोरबा में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 404 हितग्राहियों को वनाधिकार पत्र का वितरण

कोरबा के टीपी नगर स्थित राजीव गांधी आडिटोरियम में प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के अंतर्गत आयोजित आवास मेला समारोह में उपमुख्यमंत्री अरूण साव, उद्योग, वाणिज्य व श्रम मंत्री लखनलाल देवांगन और विधायक प्रेमचंद पटेल ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। इस अवसर पर विशेष पिछड़ी जनजाति समुदाय के 404 हितग्राहियों को वनाधिकार पत्र का वितरण किया गया।

इसमें पहाड़ी कोरवा जनजाति के 67, बिरहोर जनजाति के 36 और अन्य अनुसूचित जनजाति के 303 हितग्राही शामिल थे। उपमुख्यमंत्री साव ने कहा कि वनांचल क्षेत्रों में कई दशकों से निवास कर रहे परिवारों को वनाधिकार पत्र मिलने से अब उन्हें बेदखली के डर से मुक्ति मिलेगी।

जिला प्रशासन के निर्देशन में कोरबा जिले में प्रधानमंत्री जनमन के अंतर्गत शिविर लगाए गए, जिनके माध्यम से पहाड़ी कोरवा और बिरहोर जनजाति के लोगों को जागरूक किया गया। शिविरों में पात्र हितग्राहियों को वनाधिकार पत्र, आयुष्मान कार्ड, आधार कार्ड, राशन कार्ड, बैंक खाता खोलने और प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन करने में सहायता दी गई।

कोरबा जिले में अब तक 56,711 वनाधिकार पत्र वितरित किए जा चुके हैं। इस कार्यक्रम में कलेक्टर अजीत वसंत, प्रभारी जिला पंचायत सीईओ प्रतिष्ठा ममगाई और अन्य हितग्राही भी उपस्थित थे।

More Topics

संजीव अरोड़ा ने भाजपा में शामिल होने के बजाय जेल को चुना-केजरीवाल

आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने...

500 वर्ष पुरानी सांस्कृतिक विरासत का डिजिटल संरक्षण- पेंड्रा में मिलीं दुर्लभ पांडुलिपियां

भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय द्वारा संचालित “ज्ञानभारतम राष्ट्रीय...

सुशासन तिहार 2026: किलकिला शिविर में 7 हितग्राहियों को मिला पेंशन स्वीकृति आदेश

दिव्यांग हितग्राही को प्रदान किया गया श्रवण यंत्र, जनप्रतिनिधियों...

इसे भी पढ़े