कोरबा गोलीकांड: व्यवसायिक दुश्मनी के कारण रची गई साजिश, पुलिस ने छह आरोपियों को किया गिरफ्तार

कोरबा जिले में हुए चर्चित कुरथा गोलीकांड का पुलिस ने खुलासा किया है। 6 जनवरी 2025 को ग्राम कुरथा के कृष्णा पांडेय और उपसरपंच राम कुमार पर मोटरसाइकिल से जाते समय गोली चलाने की घटना सामने आई। कृष्णा पांडेय को गोली लगी और बाद में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

जांच में पाया गया कि यह घटना व्यवसायिक दुश्मनी और व्यक्तिगत द्वेष के कारण योजनाबद्ध तरीके से की गई थी। आरोपियों ने 1 साल तक इस हमले की योजना बनाई थी। गजेंद्र सोरठे, जो सरपंच के कार्यों को संचालित करता था, ने उपसरपंच राम कुमार और रोजगार सहायक कलेश को रास्ते से हटाने के लिए इस साजिश को रचा। गजेंद्र का आरोप था कि ये दोनों उसके काम में रुकावट डालते थे और उसके परिवार के खिलाफ जादू-टोना करते थे।

गजेंद्र ने अपने साथी वीरेंद्र आर्मो से पिस्टल खरीदी और घटना को अंजाम देने के लिए शिवप्रसाद उर्फ मोनू सारथी, राज कुमार सारथी और राम कुमार सारथी को शामिल किया। घटना वाले दिन, आरोपी राज कुमार ने गोली चला दी, जो राम कुमार को निशाना बनाकर चलाई गई थी, लेकिन कृष्णा पांडेय को लग गई।

पुलिस ने छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनमें राम कुमार सारथी, राज कुमार सारथी, गजेंद्र सोरठे, शिवप्रसाद उर्फ मोनू सारथी, वीरेंद्र आर्मो और बलिंदर राजवाड़े शामिल हैं। घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल, एक पिस्टल, दो मैगजीन और आठ जिंदा कारतूस भी पुलिस ने बरामद किए हैं। सभी आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

इस मामले का खुलासा कोरबी चौकी प्रभारी अफसर खान और साइबर सेल टीम के सहयोग से हुआ।

More Topics

छत्तीसगढ़ में 5 प्रशिक्षु IFS अधिकारियों की पहली पोस्टिंग

छत्तीसगढ़ सरकार ने 2024 बैच के 5 प्रशिक्षु भारतीय...

केरल राज्य सड़क परिवहन निगम की एक बस सड़क से फिसलकर खाई में गिरी

पलक्कड़ (केरल), तीन अगस्त केरल के पलक्कड़ जिले में...

कुम्हारी में चरित्र शंका में पत्नी की हत्या, पति गिरफ्तार

दुर्ग जिले के कुम्हारी थाना क्षेत्र के महामाया पारा...

इसे भी पढ़े