IAS शंगीता को बेवरेजेस कार्पोरेशन के एमडी का अतिरिक्त प्रभार


रायपुर । राज्य सरकार ने वरिष्ठ आईएएस अधिकारी आर. शंगीता को नई जिम्मेदारी सौंपी है। 2005 बैच की आईएएस शंगीता को बेवरेजेस कार्पोरेशन के प्रबंध संचालक (MD) और स्टेट मार्केटिंग कॉर्पोरेशन लिमिटेड के प्रबंध संचालक (MD) का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।

वर्तमान में वे वाणिज्य कर (आबकारी) विभाग की सचिव और आबकारी आयुक्त के पद पर कार्यरत हैं। अब इन जिम्मेदारियों के साथ ही उन्हें दोनों कॉर्पोरेशनों की भी जिम्मेदारी संभालनी होगी।

इस अतिरिक्त प्रभार के साथ अब शंगीता राज्य में आबकारी और उससे जुड़े व्यवसायिक प्रबंधन के साथ-साथ विपणन संबंधी गतिविधियों की भी देखरेख करेंगी।


More Topics

रक्षा सूत्र से बंधा ‘पक्के घर’ का संकल्प

-मोहला की ग्राम पंचायतों में अनूठे अंदाज में मनाया...

बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

मुख्यमंत्री निवास में आज रक्षाबंधन का पर्व आत्मीयता, स्नेह...

इसे भी पढ़े