“अमलेश्वर नगर पालिका वार्ड 8 और 11 में डस्टबिन वितरण, वार्डवासियों ने लिया उत्साह से भाग”

अमलेश्वर। नगर पालिका परिषद अमलेश्वर द्वारा स्वच्छता अभियान को बढ़ावा देने के उद्देश्य से वार्ड क्रमांक 8 एवं 11 में डस्टबिन का वितरण किया गया। इस दौरान वार्डवासियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

पालिका की ओर से स्पष्ट किया गया कि डस्टबिन उन्हीं घरों को प्रदान किए गए हैं जिनका मकान कर समय पर जमा किया गया है। इन डस्टबिन का उपयोग गीला और सूखा कचरा अलग-अलग रखने के लिए किया जाएगा, ताकि स्वच्छता व्यवस्था को और सुदृढ़ बनाया जा सके।

वितरण कार्यक्रम के दौरान नगर पालिका परिषद के उपाध्यक्ष ओमप्रकाश साहू, वार्ड पार्षद डोमन यादव, पालिका अधिकारी अतिख खान सहित कर्मचारी योगेश साहू, लक्की साहू और प्रशांत साहू उपस्थित रहे।

इस पहल को लेकर वार्डवासियों ने नगर पालिका का आभार व्यक्त किया और स्वच्छता बनाए रखने में सक्रिय सहयोग का संकल्प लिया।

More Topics

छत्तीसगढ़ में होगी देश की पहली राज्य स्तरीय हॉकी लीग

-छह टीमें लेंगी हिस्सा, राज्य के खिलाड़ियों को मिलेगा...

कवर्धा की प्रतिभा एक दिन बनेगी देश का गौरव -उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा

-उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कवर्धा विधानसभा के 171...

इसे भी पढ़े