दुर्ग निगम कि कांग्रेस सरकार के 5 साल रहे बेमिसाल – पूर्व एल्डरमेन रत्ना नारमदेव

दुर्ग पूरब टाइम्स. नगर निगम दुर्ग में विगत 5 सालों तक कांग्रेस के सरकार रही जिसमें निगम सरकार के द्वारा ऐतिहासिक विकास कार्य किए गए. लगभग 2 वर्ष का कोरोना काल काटने के बाद भी निगम सरकार के द्वारा विकास कार्यों में कोई कमी नहीं की गई. लगभग 2 वर्ष तक रहे कोरोना काल में व्यवस्था बनाए रखना बेहद ही कठिन था ऐसे समय में राज्य एवं निगम में काबिज कांग्रेस सरकार ने स्थिति को बहुत ही बेहतर ढंग से संभाला. सभी वार्डों में प्रकाश व्यवस्था विगत समय से कहीं बेहतर है. पानी के लिए अमृत मिशन व्यवस्था में भी काफी समय लगा इसके बाद भी निगम क्षेत्र में पानी की व्यवस्था काफी हद तक की जा चुकी है. थगड़ा बांध एवं गौरव पथ भी निगम सरकार की बड़ी उपलब्धियां मानी जाती है.लाखों की आबादी वाले शहर में घर-घर से कचरा उठाना, प्रकाश व्यवस्था करना बेहद ही कठिन कार्य था, परंतु विगत पांच वर्षों से दुर्ग निगम की शहर सरकार ने इसे बखूबी निभाया है. निश्चित रूप से आने वाले नगरीय निकाय चुनाव में दुर्ग निगम में फिर से कांग्रेस पार्टी की सरकार होगी.

More Topics

छत्तीसगढ़ में फिर बदलेगा मौसम, बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी

रायपुर। छत्तीसगढ़ में मौसम एक बार फिर करवट लेने...

बिलासपुर: छात्रा से लाखों की ठगी, पुलिस ने 4 आरोपियों को दबोचा

बिलासपुर। बिलासपुर में एक छात्रा से 14.50 लाख रुपये...

CM साय का बड़ा ऐलान, ज्ञानेश्वरी को 30 लाख और DSP प्रमोशन

रायपुर। राष्ट्रमंडल खेल 2026 में महिलाओं की 53 किलोग्राम...

छत्तीसगढ़ में 5 प्रशिक्षु IFS अधिकारियों की पहली पोस्टिंग

छत्तीसगढ़ सरकार ने 2024 बैच के 5 प्रशिक्षु भारतीय...

केरल राज्य सड़क परिवहन निगम की एक बस सड़क से फिसलकर खाई में गिरी

पलक्कड़ (केरल), तीन अगस्त केरल के पलक्कड़ जिले में...

इसे भी पढ़े