दुर्ग जिले में पुलिस ने बनाई 12 चेकिंग पाइंट, 245 वाहन चालकों का कटा चालान

दुर्ग जिले में सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने और हेलमेट के महत्व को समझाने के उद्देश्य से यातायात पुलिस द्वारा विशेष अभियान चलाया गया। इस अभियान का नेतृत्व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (यातायात) ऋचा मिश्रा और उप पुलिस अधीक्षक (यातायात) सतानंद विंध्यराज ने किया। अभियान के तहत नेशनल हाईवे, दुर्ग-भिलाई के प्रमुख मार्गों और कुम्हारी टोल प्लाजा पर कुल 12 वाहन चेकिंग पॉइंट बनाए गए।

इस दौरान बिना हेलमेट दोपहिया वाहन चालकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की गई। अभियान के अंतर्गत 245 वाहन चालकों पर मोटर व्हीकल एक्ट के तहत चालान किया गया।

यातायात पुलिस का यह कदम सड़क दुर्घटनाओं में सिर पर लगने वाली गंभीर चोटों से होने वाली मौतों को रोकने और हेलमेट के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए है। यह अभियान भविष्य में भी जारी रहेगा।

More Topics

छत्तीसगढ़ में 5 प्रशिक्षु IFS अधिकारियों की पहली पोस्टिंग

छत्तीसगढ़ सरकार ने 2024 बैच के 5 प्रशिक्षु भारतीय...

केरल राज्य सड़क परिवहन निगम की एक बस सड़क से फिसलकर खाई में गिरी

पलक्कड़ (केरल), तीन अगस्त केरल के पलक्कड़ जिले में...

कुम्हारी में चरित्र शंका में पत्नी की हत्या, पति गिरफ्तार

दुर्ग जिले के कुम्हारी थाना क्षेत्र के महामाया पारा...

इसे भी पढ़े