Total Users- 1,205,515

spot_img

Total Users- 1,205,515

Sunday, April 19, 2026
spot_img

धान खरीदी अनियमितता पर कांग्रेस का हंगामा, राशनकार्ड गड़बड़ी की भी उठी मांग

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र के प्रश्नकाल में कांग्रेस विधायकों ने धान खरीदी में अनियमितताओं का मुद्दा उठाते हुए सरकार को घेरा। कांग्रेस विधायक इंद्र साव ने अमानक बारदानों के उपयोग को लेकर कड़ी कार्रवाई की मांग की। वहीं, नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत ने कहा कि सदन को गुमराह किया जा रहा है, इसलिए सदन की समिति से जांच कराई जाए। उन्होंने सवाल उठाया कि कब तक विपक्षी विधायक झूठे कहलाते रहेंगे। इस पर मंत्री दयालदास बघेल ने जांच प्रतिवेदन प्रस्तुत करने की बात कही।

भाजपा विधायक ने राशनकार्ड में गड़बड़ी का उठाया मुद्दा

वहीं, बेलतरा विधानसभा से भाजपा विधायक सुशांत शुक्ला ने राशनकार्ड में अनियमितताओं को लेकर सवाल उठाया। उन्होंने आरोप लगाया कि 57 ऐसे BPL कार्ड बने हैं, जो सक्षम लोगों को दिए गए हैं और इसमें भ्रष्टाचार हुआ है। उन्होंने फर्जी कार्ड जारी करने वाले अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।

मंत्री ने जांच के दिए आदेश

मंत्री दयालदास बघेल ने जवाब देते हुए कहा कि अगर कोई साक्ष्य है तो जांच कराई जाएगी। उन्होंने घोषणा की कि बेलतरा विधानसभा में APL से BPL में बदले गए कार्डों की जांच होगी। वहीं, धान खरीदी में अनियमितताओं को लेकर भी जांच प्रतिवेदन प्रस्तुत किया जाएगा।

More Topics

याददाशत और आंखों की रोशनी बढ़ाने में मदद करते हैं अंडे

अंडा न सिर्फ सर्दियों में बल्कि गर्मियों के मौसम...

ट्रम्प ने मोदी के साथ 40 मिनट की बातचीत को ‘बहुत अच्छा’ बताया

यूएस प्रेसिडेंट डोनाल्ड ट्रंप ने प्राइम मिनिस्टर नरेंद्र मोदी...

न्यूक्लियर पावर भारत की ऊर्जा आत्मनिर्भरता का आधार बन सकती है

स्टैनफोर्ड । अमेरिका के पूर्व ऊर्जा सचिव और नोबेल...

दिशा दर्शन भ्रमण आत्मनिर्भरता का सशक्त माध्यम: मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े

51 महिलाओं को मिला लघु उद्योग का व्यावहारिक ज्ञान रायपुर।...

इसे भी पढ़े