विधायक देवेंद्र यादव की तबीयत बिगड़ी, DKS अस्पताल में भर्ती, ऑपरेशन की तैयारी

भिलाई विधायक देवेंद्र यादव बीते पांच दिनों से राजधानी के DKS अस्पताल में भर्ती हैं। बलौदाबाजार हिंसा मामले में जेल में बंद रहने के दौरान उनकी तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। यादव को हर्निया और हाइड्रोसील बीमारी के इलाज के लिए सेंट्रल जेल से दाऊ कल्याण सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल में भेजा गया। ऑपरेशन से पहले उनकी मेडिकल फिटनेस के लिए डॉ. भीमराव अंबेडकर अस्पताल में जांच की गई। आज मेडिकल फिटनेस रिपोर्ट आने के बाद डॉक्टर्स उनका ऑपरेशन करेंगे।

2024 में बलौदाबाजार में हुई हिंसा और आगजनी की घटना में कलेक्ट्रेट और SP कार्यालय को आग के हवाले कर दिया गया था, जिसके कारण शहर में भारी हिंसा हुई थी। विधायक देवेंद्र यादव को इस हिंसा को भड़काने के आरोप में जेल में बंद किया गया था।

More Topics

छत्तीसगढ़ में 5 प्रशिक्षु IFS अधिकारियों की पहली पोस्टिंग

छत्तीसगढ़ सरकार ने 2024 बैच के 5 प्रशिक्षु भारतीय...

केरल राज्य सड़क परिवहन निगम की एक बस सड़क से फिसलकर खाई में गिरी

पलक्कड़ (केरल), तीन अगस्त केरल के पलक्कड़ जिले में...

कुम्हारी में चरित्र शंका में पत्नी की हत्या, पति गिरफ्तार

दुर्ग जिले के कुम्हारी थाना क्षेत्र के महामाया पारा...

इसे भी पढ़े