कांग्रेस का सीएम हाउस घेराव: कानून व्यवस्था को लेकर भड़की कांग्रेस, दीपक बैज ने साधा भाजपा पर निशाना

रायपुर। छत्तीसगढ़ में बढ़ते अपराधों और बिगड़ती कानून व्यवस्था को लेकर कांग्रेस ने राज्य की भाजपा सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। सोमवार को कांग्रेस पार्टी ने रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास का घेराव करने का ऐलान किया, जिसे लेकर सुबह से ही कार्यकर्ताओं की भारी भीड़ राजधानी में उमड़ पड़ी।

सीएम हाउस घेराव से पहले आयोजित सभा में कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेताओं ने सरकार पर हमला बोला। मंच से प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज, पूर्व पीसीसी चीफ धनेंद्र साहू, पूर्व मंत्री ताम्रध्वज साहू और सत्यनारायण शर्मा ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।

दीपक बैज का तीखा वार

सभा को संबोधित करते हुए पीसीसी चीफ दीपक बैज ने कहा,
“तपती धूप में भी हजारों कार्यकर्ता अपने हक के लिए यहां जुटे हैं। हमारी लड़ाई जनता की सुरक्षा और सम्मान के लिए है। आज प्रदेश में कानून व्यवस्था पूरी तरह चरमरा चुकी है। दुर्ग और रायपुर जैसे शहरों में बेटियों के साथ रेप की घटनाएं हो रही हैं। मुंगेली में 10 दिनों से एक बच्ची गायब है, लेकिन सरकार हाथ पर हाथ धरे बैठी है। मरवाही में भी इसी तरह की शर्मनाक घटना सामने आई है। सरकार बेटियों को बचाने में विफल रही है और यही सबसे बड़ी चुनौती बन चुकी है।”

भाजपा सरकार पर आंकड़ों के जरिए हमला

कांग्रेस ने दावा किया है कि रायपुर में पिछले एक साल में 93 हत्याएं दर्ज हुई हैं। प्रदेशभर में बलात्कार, हत्या, अपहरण और चोरी-डकैती जैसी घटनाएं तेजी से बढ़ी हैं। कांग्रेस नेताओं ने भाजपा सरकार को ‘अपराध रोकने में पूरी तरह विफल’ बताया और कहा कि जनता खुद को असुरक्षित महसूस कर रही है।

सभा के बाद कांग्रेस कार्यकर्ता सीएम हाउस की ओर कूच करने की तैयारी में हैं। प्रशासन ने इलाके में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है और कई जगह बैरिकेडिंग की गई है।

More Topics

जनसंख्या स्थिरीकरण पखवाड़ा : जशपुर में परिवार नियोजन के प्रति जागरूकता अभियान तेज

जागरूकता रथ रवाना, सास-बहू सम्मेलन और जनजागरूकता कार्यक्रमों के...

हूतियों ने लिया बदला, यमन के एयरपोर्ट पर कई मिसाइलें दागी

यमन के हूती विद्रोहियों ने सऊदी अरब पर एक...

मामला गरमाया : नगर निगम भिलाई क्षेत्र में अवैध कॉलोनियां

नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग भिलाई निगम के अवैध...

इसे भी पढ़े