मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज महात्मा गांधी जी की पुण्यतिथि के अवसर पर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए। इस दौरान उन्होंने महात्मा गांधी सहित सभी अमर शहीदों को नमन किया और कहा कि शहीद दिवस देश के उन वीर स्वतंत्रता सेनानियों और क्रांतिकारियों को याद करने का अवसर है, जिन्होंने राष्ट्र के लिए अपने प्राणों की आहुति दी।

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि इन वीर बलिदानियों का ऋण कभी नहीं चुकाया जा सकता। उन्होंने महात्मा गांधी के योगदान को याद करते हुए कहा कि सत्य, अहिंसा और सत्याग्रह के माध्यम से गांधी जी ने भारत को स्वतंत्रता दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनके विचार और सिद्धांत आज भी दुनिया भर के लोगों को प्रेरित करते हैं।

मुख्यमंत्री ने सभी नागरिकों से आह्वान किया कि वे गांधी जी के बताए हुए सत्य और अहिंसा के मार्ग पर चलें और राष्ट्र के विकास में योगदान दें।

More Topics

छत्तीसगढ़ में 5 प्रशिक्षु IFS अधिकारियों की पहली पोस्टिंग

छत्तीसगढ़ सरकार ने 2024 बैच के 5 प्रशिक्षु भारतीय...

केरल राज्य सड़क परिवहन निगम की एक बस सड़क से फिसलकर खाई में गिरी

पलक्कड़ (केरल), तीन अगस्त केरल के पलक्कड़ जिले में...

कुम्हारी में चरित्र शंका में पत्नी की हत्या, पति गिरफ्तार

दुर्ग जिले के कुम्हारी थाना क्षेत्र के महामाया पारा...

इसे भी पढ़े