छत्तीसगढ़ में मौसम एक बार फिर से करवट,आंशिक बादल छाए रहेंगे

राजधानी रायपुर का हाल:
रायपुर में शुक्रवार को आंशिक बादल छाए रहेंगे। हालांकि इसका सीधा असर दिन के अधिकतम तापमान पर नहीं पड़ेगा, लेकिन न्यूनतम तापमान में 2 से 4 डिग्री तक की बढ़ोतरी हो सकती है। गुरुवार को प्रदेश में मौसम पूरी तरह शुष्क रहा। अंबिकापुर में न्यूनतम तापमान 8.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो प्रदेश में सबसे कम रहा। वहीं, दंतेवाड़ा में सर्वाधिक तापमान 30.6 डिग्री सेल्सियस रहा।

बंगाल की खाड़ी में बन रहा है सिस्टम:
दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी में एक गहरा अवदाब बना हुआ है, जो उत्तर-पश्चिम दिशा में आगे बढ़ रहा है। यह अवदाब प्रबल होकर श्रीलंका तट से तमिलनाडु तट तक पहुंच सकता है। इस सिस्टम के प्रभाव से 30 नवंबर से दक्षिणी छत्तीसगढ़ में बारिश शुरू होने की संभावना जताई गई है।

नमी का असर:
अवदाब के चलते दक्षिणी छत्तीसगढ़ में वातावरण के मध्य स्तर पर नमी पहुंच रही है, जिससे हल्के बादल छा रहे हैं। न्यूनतम तापमान में वृद्धि का सिलसिला भी जारी रहेगा। हालांकि, प्रदेश के उत्तरी भाग में न्यूनतम तापमान में कोई खास बदलाव की संभावना नहीं है।

More Topics

अमृत भारत योजना: छत्तीसगढ़ के चांपा, सरोना और बालोद रेलवे स्टेशन का लोकार्पण

रायपुर। छत्तीसगढ़ में रेल अधोसंरचना को आधुनिक बनाने की...

महादेव बेटिंग ऐप मामला: ED की पूछताछ में शेफाली बग्गा से जुड़े नए खुलासे

महादेव ऑनलाइन बेटिंग सिंडिकेट से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले...

अबूझमाड़ के अंधेरे को चीर कर पहुंची शिक्षा की रोशनी

दुर्गम अबूझमाड़ क्षेत्र में विकास और शिक्षा की एक...

एक दिन में 5 हजार से अधिक किसानों का एग्रीस्टेक पंजीयन

खेती-किसानी को डिजिटल और पारदर्शी बनाने की दिशा में...

इसे भी पढ़े