आचार संहिता लागू: छत्तीसगढ़ में नगरीय निकाय और पंचायत चुनाव की तिथियाँ घोषित, जानें महत्वपूर्ण तारीखें

छत्तीसगढ़ में नगरीय निकाय और पंचायत चुनावों की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। नगरीय निकाय चुनाव एक चरण में 11 फरवरी को होंगे, और 15 फरवरी को परिणाम घोषित किए जाएंगे। पंचायत चुनाव तीन चरणों में आयोजित होंगे—पहला चरण 17 फरवरी, दूसरा 20 फरवरी, और तीसरा 23 फरवरी को। पंचायत चुनावों के परिणाम क्रमशः 18, 21, और 24 फरवरी को घोषित किए जाएंगे।

प्रमुख तारीखें:

  • नगरीय निकाय चुनाव नामांकन: 22 से 28 जनवरी तक।
  • नाम वापसी: 31 जनवरी तक।
  • मतदान: 11 फरवरी।
  • परिणाम: 15 फरवरी।

पंचायत चुनाव:

  • नामांकन प्रक्रिया: 27 जनवरी से शुरू होगी।
  • नाम वापसी: 6 फरवरी।
  • मतदान: 17, 20, और 23 फरवरी को।
  • परिणाम: 18, 21, और 24 फरवरी को।

नगरीय निकाय चुनावों के तहत 10 नगर निगमों, 49 नगर पालिकाओं, और 114 नगर पंचायतों में मतदान होगा। पंचायत चुनावों में कुल 78 लाख 20 हजार 202 पुरुष और 79 लाख 92 हजार 184 महिला मतदाता मतदान करेंगे।

More Topics

छत्तीसगढ़ में 5 प्रशिक्षु IFS अधिकारियों की पहली पोस्टिंग

छत्तीसगढ़ सरकार ने 2024 बैच के 5 प्रशिक्षु भारतीय...

केरल राज्य सड़क परिवहन निगम की एक बस सड़क से फिसलकर खाई में गिरी

पलक्कड़ (केरल), तीन अगस्त केरल के पलक्कड़ जिले में...

कुम्हारी में चरित्र शंका में पत्नी की हत्या, पति गिरफ्तार

दुर्ग जिले के कुम्हारी थाना क्षेत्र के महामाया पारा...

इसे भी पढ़े