Total Users- 1,202,829

spot_img

Total Users- 1,202,829

Thursday, April 16, 2026
spot_img

CG Weather Updates: कोरबा जिले में ठंड का कहर, तापमान में गिरावट से जनजीवन प्रभावित

छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में ठंड ने लोगों को परेशान करना शुरू कर दिया है। शहरी क्षेत्रों में ठंड में इजाफा होने के साथ ही सूर्य की किरण भी अब सुहावनी लगने लगी है। अलसुबह और शाम चार बजे के बाद ठंड बढ़ने लगी है, जिससे लोग घरों में दुबकने लगे हैं। ग्रामीण और वनांचल इलाकों में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। ठंड से बचने के लिए लोग शाम होते ही घरों में लौट रहे हैं और अलाव का सहारा ले रहे हैं।

मध्यरात्रि तापमान 8.6 डिग्री दर्ज

मंगलवार को कृषि विज्ञान केंद्र लखनपुर कटघोरा में मध्यरात्रि का तापमान 8.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। वहीं, दिन में अधिकतम तापमान 26.3 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचा। इस मौसम परिवर्तन का असर लोगों के स्वास्थ्य पर भी पड़ने लगा है। शासकीय और निजी अस्पतालों के ओपीडी में मरीजों की संख्या में वृद्धि हुई है। अधिकांश मरीज सर्दी, खांसी और जुकाम से परेशान हैं।

स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की सलाह

चिकित्सकों ने लोगों को ठंड से बचने की सलाह दी है और खासकर बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं को स्वास्थ्य के लिहाज से जरूरी एहतियात बरतने को कहा है। लोगों को घर से बाहर निकलते वक्त शॉल, स्वेटर और गर्म कपड़े पहनने की सलाह दी जा रही है, ताकि शरीर को ठंड से बचाया जा सके।

मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले दिनों में तापमान में और गिरावट की संभावना जताई जा रही है। यदि मौसम का पूर्वानुमान सही साबित हुआ तो ठंड बढ़ने से लोगों की परेशानी और बढ़ सकती है और इसका असर स्वास्थ्य पर भी पड़ सकता है।

More Topics

जानें, भारत के हर कोने में आलू से बनाये जाने वाले डिश

आलू एक ऐसी सब्जी है, जिसका इस्तेमाल हर भारतीय...

ईरान को परमाणु हथियार रखने से रोकने के लिए बातचीत जारी है-अमेरिकी उपराष्ट्रपति

अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वैंस ने मंगलवार (स्थानीय समय) को...

‘विकसित कर्नाटक और विकसित भारत’ पीएम मोदी ने भारतीयों के लिए 9 संकल्प रखे

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को लोगों से 'विकसित...

चीन ने टैरिफ बढ़ाने पर अमेरिका को जवाबी कार्रवाई की चेतावनी दी

चीन ने बुधवार को उन मीडिया रिपोर्टों को खारिज...

सांसद राघव चड्ढा से पंजाब सरकार ने क्यों वापस ली Z+ Security

आम आदमी पार्टी (आप) के राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा...

इसे भी पढ़े