बैगा परिवारों को राष्ट्रपति मुर्मू का विशेष न्योता, 76वें गणतंत्र दिवस में शामिल होंगे

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने छत्तीसगढ़ के कबीरधाम जिले के पंडरिया विकासखंड के तीन विशेष पिछड़ी जनजाति बैगा परिवारों के छह सदस्यों को 76वें गणतंत्र दिवस में शामिल होने के लिए विशेष न्योता भेजा है। ये सदस्य 26 जनवरी को दिल्ली के कर्तव्य पथ पर आयोजित गणतंत्र दिवस समारोह में शामिल होंगे। यह एक ऐतिहासिक अवसर है, जो जिले और राज्य के लिए गर्व की बात है।

न्योता पाने वाले बैगा परिवारों में कादावनी ग्राम पंचायत के पटपरी गांव की जगतिन बाई बैगा और उनके पति फूल सिंह बैगा, तेलियापानी गांव की तीतरी बाई बैगा और उनके पति बुध सिंह बैगा, और तेलियापानी की ही बाली बाई बैगा और उनके पति सोनू राम बैगा शामिल हैं। इन परिवारों के लिए कलेक्टर ने जिले के अधिकारियों को दिल्ली यात्रा की जिम्मेदारी दी है।

जगतिन बाई ने बताया कि वह पहली बार हवाई जहाज से दिल्ली जा रही हैं और इस खास अवसर पर राष्ट्रपति से मुलाकात के दौरान अपने गांव की विकास की समस्याएं साझा करेंगी। उन्होंने राष्ट्रपति के लिए बिरन माला और मिठाई भी ले जाने की योजना बनाई है। साथ ही, राष्ट्रपति से गांव में बोरिंग, आंगनवाड़ी और अस्पताल जैसी आवश्यकताओं की मांग करेंगी।

इन परिवारों को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के साथ रात्रि भोज का हिस्सा बनने का भी सम्मान प्राप्त होगा, और उन्हें प्रधानमंत्री आवास, संसद भवन, राष्ट्रपति भवन और अन्य ऐतिहासिक स्थानों का दौरा करने का मौका मिलेगा।

More Topics

रक्षा सूत्र से बंधा ‘पक्के घर’ का संकल्प

-मोहला की ग्राम पंचायतों में अनूठे अंदाज में मनाया...

बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

मुख्यमंत्री निवास में आज रक्षाबंधन का पर्व आत्मीयता, स्नेह...

इसे भी पढ़े