CG : विविध पौराणिक प्रसंगों एवं आधुनिक घटनाओं पर आधारित झांकियां बनीं आकर्षण का केंद्र, ऐतिहासिक विसर्जन झांकी में शामिल हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय


राजधानी रायपुर में आयोजित ऐतिहासिक गणेश विसर्जन यात्रा इस वर्ष भी भव्यता और परंपरा का प्रतीक बनी। देर रात मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय जयस्तंभ चौक स्थित नगर निगम द्वारा निर्मित स्वागत मंच पर पहुंचे और झांकियों का अभिनंदन किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि “रायपुर की गणेश विसर्जन झांकी ऐतिहासिक परंपरा और सांस्कृतिक धरोहर का प्रतीक है। विघ्नहर्ता श्री गणेश से मैंने प्रदेश की खुशहाली और समृद्धि की कामना की है।” उन्होंने इस ऐतिहासिक आयोजन में आमंत्रित करने के लिए आयोजकों का आभार भी जताया।

झांकियों का आकर्षण

झांकियों की यात्रा शाम 8 बजे शारदा चौक से प्रारंभ हुई और तेलघानी नाका, राठौर चौक, तात्यापारा, सदर बाजार, कंकालीपारा, पुरानी बस्ती, लाखेनगर, अश्वनी नगर, सुंदर नगर और रायपुरा मार्ग से होते हुए महादेव घाट तक पहुँची।

इस वर्ष झांकियों को पौराणिक कथाओं और आधुनिक घटनाओं पर विशेष रूप से सजाया गया। इनमें –

  • विविध पौराणिक प्रसंगों की झलक
  • ऑपरेशन सिंदूर का चित्रण
  • राफेल विमान का आकर्षक प्रदर्शन
  • छत्तीसगढ़ी पारंपरिक परिधान में विराजमान बप्पा

विशेष रूप से राफेल विमान की झांकी लोगों के आकर्षण का केंद्र रही। झांकियों को देखने के लिए रायपुर के साथ-साथ आसपास के ग्रामीण अंचलों से भी भारी जनसैलाब उमड़ पड़ा।

जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी

कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री श्री खुशवंत साहेब, विधायक श्री मोतीलाल साहू, विधायक श्री पुरंदर मिश्रा, रायपुर नगर निगम महापौर श्रीमती मीनल चौबे सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि और नागरिक मौजूद रहे।


More Topics

रायपुर में बिना अनुमति पोस्टर-फ्लेक्स लगाए तो लगेगा भारी जुर्माना

रायपुर नगर निगम ने बिना अनुमति सार्वजनिक स्थानों पर...

स्वाभिमान और उद्यमशीलता की मिसाल है सिंधी समाज-राज्यपाल रमेन डेका

पूज्य छत्तीसगढ़ सिंधी पंचायत द्वारा आयोजित ‘मुखी संवाद’ कार्यक्रम...

इसे भी पढ़े