CG : मनियारी नदी पर उद्वहन सिंचाई योजना के लिए 8.75 करोड़ रुपये की स्वीकृति


छत्तीसगढ़ शासन जल संसाधन विभाग ने मुंगेली जिले के पथरिया विकासखंड अंतर्गत मनियारी नदी पर सौर ऊर्जा संचालित उद्वहन सिंचाई योजनाओं के निर्माण के लिए 8 करोड़ 75 लाख रुपये से अधिक की राशि स्वीकृत की है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार –

  • लाटा एनीकट से सिंचाई हेतु उद्वहन योजना के लिए 4 करोड़ 33 लाख 20 हजार रुपये स्वीकृत।
  • करही एनीकट से सिंचाई हेतु उद्वहन योजना के लिए 4 करोड़ 42 लाख 60 हजार रुपये स्वीकृत।

इन दोनों परियोजनाओं के कार्य पूर्ण कराने के लिए जल संसाधन विभाग मंत्रालय (महानदी भवन) से मुख्य अभियंता, हसदेव कछार जल संसाधन विभाग बिलासपुर को प्रशासकीय स्वीकृति जारी कर दी गई है।

इन योजनाओं के माध्यम से किसानों को सिंचाई की बेहतर सुविधा मिलेगी और कृषि उत्पादन में वृद्धि होगी।


More Topics

छत्तीसगढ़ में बारिश का कहर

गरियाबंद जिले में उदंती नदी पर करीब 9 करोड़...

रोटरी क्लब पिनेकल भिलाई के आयोजन ‘डोरी’ प्रदर्शनी ने महिला उद्यमियों को दिए नए अवसर

रोटरी क्लब भिलाई पिनेकल द्वारा आयोजित विशेष प्रदर्शनी “डोरी...

दिलीप गावित ने रचा इतिहास, भारत को दिलाया गोल्ड

भारतीय पैरा-एथलीट दिलीप महादू गावित ने ग्लासगो में आयोजित...

इसे भी पढ़े