CG : कबीरधाम जिले की दो सिंचाई योजनाओं के लिए 7.90 करोड़ रुपये से अधिक राशि स्वीकृत

छत्तीसगढ़ शासन के जल संसाधन विभाग ने कबीरधाम जिले के किसानों के लिए बड़ी राहत देते हुए दो सिंचाई योजनाओं के कार्यों हेतु 7 करोड़ 90 लाख 24 हजार रुपये की स्वीकृति प्रदान की है।

इसमें –

  • पंडरिया विकासखंड के अमनिया स्थित कन्हैया नाला पर एनीकट कम काजवे एवं उद्वहन सिंचाई योजना के लिए 3 करोड़ 67 लाख 54 हजार रुपये स्वीकृत किए गए हैं।
  • वहीं, आगर नदी पर ग्राम छीरपानी के पास एनीकट निर्माण के लिए 4 करोड़ 22 लाख 70 हजार रुपये की राशि स्वीकृत की गई है।

इन दोनों योजनाओं से क्षेत्र में सिंचाई क्षमता बढ़ेगी और किसानों को खेती के लिए पर्याप्त जल उपलब्ध होगा। जल संसाधन विभाग, मंत्रालय महानदी भवन रायपुर से इस संबंध में आदेश जारी करते हुए मुख्य अभियंता, महानदी-गोदावरी कछार जल संसाधन विभाग रायपुर को कार्य पूर्ण कराने की प्रशासकीय स्वीकृति दी गई है।


More Topics

छत्तीसगढ़ को कृषि विकास के लिए केंद्र से मिले 181.99 करोड़ रुपये

रायपुर, छत्तीसगढ़ के कृषि विकास और किसानों के हित...

इसे भी पढ़े