Total Users- 1,167,911

spot_img

Total Users- 1,167,911

Saturday, March 7, 2026
spot_img

छत्तीसगढ़ में धान खरीदी के मामले में सियासत जारी रायपुर संभाग में: 14.52 लाख मीट्रिक टन धान ख़रीदे जा चुके है

छत्तीसगढ़ में धान खरीदी के मामले में सियासत जारी है। अब तक राज्य में किसानों से 50 लाख मीट्रिक टन धान खरीदी जा चुकी है। विभिन्न संभागों में खरीदी के आंकड़े इस प्रकार हैं:

  • रायपुर संभाग: 14.52 लाख मीट्रिक टन
  • बिलासपुर संभाग: 9.76 लाख मीट्रिक टन
  • दुर्ग संभाग: 17.79 लाख मीट्रिक टन
  • बस्तर संभाग: 4.13 लाख मीट्रिक टन
  • सरगुजा संभाग: 3.80 लाख मीट्रिक टन

प्रदेश में कुल 27.78 लाख रजिस्ट्रर्ड किसान हैं, जिनमें से 10.66 लाख किसानों ने अब तक धान बेची है। इन किसानों में 2.92 लाख लघु और सीमांत किसान शामिल हैं, जबकि 6.26 लाख दीर्घ कृषक हैं। किसानों को उनकी फसल का भुगतान भी तेजी से किया जा रहा है, और अब तक 10,770 करोड़ रुपये की राशि अपेक्स बैंक को ट्रांसफर की गई है।

धान खरीदी के केंद्रों में बारदानों की कोई कमी नहीं है। अधिकारियों ने बताया कि 160 लाख मीट्रिक टन धान की खरीदी के लिए 4 लाख गठान नए बारदानों की आवश्यकता है और इस पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। इस साल भंडारण क्षमता 37.25 लाख मीट्रिक टन तक बढ़ा दी गई है।

इसके अलावा, धान के अवैध व्यापार को रोकने के लिए सख्त कार्रवाई की जा रही है। अब तक 733 प्रकरण दर्ज किए गए हैं और 41,303 क्विंटल अवैध धान जब्त किया गया है। सीमावर्ती जिलों में 273 चेकपोस्ट स्थापित किए गए हैं, जहां नियमित निगरानी की जा रही है।

More Topics

 कृषक उन्नति योजना से सशक्त हो रहे अन्नदाता

किसानों की खुशहाली को मिला बल, अंतर राशि से...

महिला सशक्तिकरण और आत्मनिर्भरता की प्रेरक मिसाल जानकी

-महिला सशक्तिकरण और आत्मनिर्भरता की प्रेरक मिसाल जानकी-सरकारी योजनाओं...

स्व-सहायता समूह से जुड़कर लखपति दीदी बनी कांतिबाई

मेहनत, धैर्य और सही मार्गदर्शन से कोई भी महिला...

इसे भी पढ़े