भिलाई: गंडासा लहराकर दहशत फैलाने वाले 4 आरोपी गिरफ्तार, पुलिस की सख्त कार्रवाई

भिलाई। धारदार गंडासा लेकर गुंडागर्दी करने वाले दो बदमाश और दो अपचारी बालकों को सुपेला पुलिस ने गिरफ्तार किया है। ये आरोपी एक बाइक शोरूम में हथियार लहराकर लोगों के बीच दहशत फैला रहे थे, जिसकी पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।

शोरूम संचालक की शिकायत पर सुपेला पुलिस ने तत्काल कार्रवाई की और आरोपियों की तलाश शुरू कर दी। जांच में पता चला कि शोरूम में धमकाने के बाद ये बदमाश कैंप वन पहुंचे थे। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने घेराबंदी कर सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया। वहीं, विधि सम्मत बालकों पर नियमानुसार कानूनी कार्रवाई की गई।

More Topics

भाई ने बहन-जीजा से 1.25 करोड़ की ठगी, फर्जी साइन कर फर्म से भी हटाया

रायपुर। तेलीबांधा थाना क्षेत्र में कारोबार में पार्टनरशिप और...

छ ग से दो खिलाड़ियों का चयन भारतीय जूनियर महिला हॉकी टीम में हुआ

रायपुर। छत्तीसगढ़ की दो होनहार हॉकी खिलाड़ी मधु सिदार...

छग में पहली बार 10 किलो एलपीजी कंपोजिट गैस सिलेंडर की सुविधा

छत्तीसगढ़ में पहली बार 10 किलो एलपीजी कंपोजिट गैस...

इसे भी पढ़े