आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के रिक्त पदों पर आवेदन आमंत्रित

एकीकृत बाल विकास परियोजना जैजैपुर, जिला सक्ती ने आंगनबाड़ी केंद्र मुक्ता 2 में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के रिक्त पद पर पूर्ति के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक और पात्र आवेदिकाएं इस अवसर का लाभ उठा सकती हैं।

आवेदन की महत्वपूर्ण तिथियाँ:

  • आवेदन प्रारंभ: 10 अक्टूबर 2024
  • आवेदन की अंतिम तिथि: 25 अक्टूबर 2024

आवेदन प्रक्रिया:

  • आवेदिकाएं कार्यालयीन दिनों में सुबह 11 बजे से शाम 5:30 बजे तक, कार्यालय एकीकृत बाल विकास परियोजना जैजैपुर में बंद लिफाफे में सीधे या पंजीकृत डाक के माध्यम से आवेदन प्रस्तुत कर सकती हैं।
  • शासकीय अवकाश के दिनों में आवेदन पत्र स्वीकार नहीं किया जाएगा।

आवश्यक जानकारी:

  • आवेदन पत्र का प्रारूप परियोजना अधिकारी एकीकृत बाल विकास परियोजना कार्यालय जैजैपुर के सूचना पटल पर अवलोकन किया जा सकता है।
  • इस संबंध में नियम एवं शर्तों सहित विस्तृत जानकारी परियोजना अधिकारी से प्राप्त की जा सकती है।

आवेदन करने के इच्छुक सभी आवेदिकाओं से अनुरोध है कि वे समय पर आवेदन करें और इस सुनहरे अवसर का लाभ उठाएं।

More Topics

छत्तीसगढ़ में होगी देश की पहली राज्य स्तरीय हॉकी लीग

-छह टीमें लेंगी हिस्सा, राज्य के खिलाड़ियों को मिलेगा...

कवर्धा की प्रतिभा एक दिन बनेगी देश का गौरव -उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा

-उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कवर्धा विधानसभा के 171...

इसे भी पढ़े