1 मई मजदूर दिवस के पावन अवसर पर श्रुति फाउंडेशन छत्तीसगढ़ संस्था द्वारा मजदूर सम्मान समारोह का आयोजन

पूरब टाइम्स दुर्ग। श्रुति फाउंडेशन छत्तीसगढ़ संस्था द्वारा 1 मई को दुर्ग के गायत्री मंदिर वार्ड– 25 के सामुदायिक भवन में मजदूर दिवस के उपलक्ष्य में सम्मान समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसके अंतर्गत संस्था द्वारा मेहनतकश मजदूर भाई-बहनों को उपहार(गिफ्ट)वह मिठाई भेट कर सम्मानित किया गया।

इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य उन श्रमिकों के प्रति आभार व्यक्त करना था, जो अपने कठिन परिश्रम से समाज और देश के निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान देते हैं। तपती धूप हो या कठिन परिस्थितियाँ, मजदूर अपने श्रम से हर दिन नए सपनों को साकार करते हैं।

संस्था की संस्थापिका एवं अध्यक्ष नीतू श्रीवास्तव ने इस अवसर पर कहा कि “मजदूर हमारे समाज की रीढ़ हैं। उनके सम्मान और सहयोग के बिना किसी भी राष्ट्र की प्रगति संभव नहीं है। हमारा यह छोटा सा प्रयास उनके प्रति सम्मान और कृतज्ञता व्यक्त करने का एक माध्यम है।”

कार्यक्रम की प्रभारी मनीष सोनी (श्रुति फाउंडेशन संस्था की वार्ड–25 की अध्यक्ष वह पार्षद वार्ड– 25) ने भी अपने उद्बोधन में कहा कि
“मजदूरों का सम्मान करना हमारे संस्कारों का हिस्सा है। हमें उनके परिश्रम की कद्र करते हुए हर संभव सहयोग के लिए हमेशा आगे रहना चाहिए।”

कार्यक्रम में संस्था के संरक्षक अंजन राय चौधरी,प्रीति खरे,साधना चौधरी,रूपलता साहू,अनुपम जैन,शैलेश वर्मा,सीमा गुप्ता,रानी साहू,संगीता देवांगन,रानी भाटिया उपस्थित रहे।

More Topics

स्वाभिमान और उद्यमशीलता की मिसाल है सिंधी समाज-राज्यपाल रमेन डेका

पूज्य छत्तीसगढ़ सिंधी पंचायत द्वारा आयोजित ‘मुखी संवाद’ कार्यक्रम...

इसे भी पढ़े