स्वस्थ नारी-सशक्त परिवार और आठवें राष्ट्रीय पोषण माह अभियान की शुरुआत, पीएम मोदी के कार्यक्रम में ऑनलाइन जुड़े CM साय

रायपुर। स्वस्थ नारी-सशक्त परिवार और आठवें राष्ट्रीय पोषण माह अभियान की शुरुआत हो गई है, पीएम मोदी के कार्यक्रम में CM साय ऑनलाइन जुड़े उन्होंने X पोस्ट में बताया, आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘स्वस्थ नारी-सशक्त परिवार’ और आठवें राष्ट्रीय पोषण माह अभियान की शुरुआत कर मातृशक्ति के स्वास्थ्य और सशक्तीकरण के प्रति अद्वितीय प्रतिबद्धता का संदेश दिया है। प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में यह अभियान एक स्वस्थ, समृद्ध और विकसित भारत के निर्माण की दिशा में ऐतिहासिक कदम है।

केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी और हज़ारों महिलाओं के साथ इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय रायपुर के कृषि मंडपम से इस कार्यक्रम से वर्चुअली जुड़कर इस ऐतिहासिक क्षण का साक्षी बना। इस दौरान महिला एवं बाल विकास विभाग तथा स्वास्थ्य विभाग के विभिन्न स्टालों का अवलोकन किया। पोषण कैलेंडर का विमोचन किया। साथ ही विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों से मुलाकात की और “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के तहत पौधारोपण किया।

इस अवसर पर मंत्रिमंडल के सदस्यगण, विधायकगण, भाजपा के पदाधिकारीगण, जनप्रतिनिधिगण एवं बड़ी संख्या में गणमान्यजन उपस्थित रहे।

More Topics

रक्षा सूत्र से बंधा ‘पक्के घर’ का संकल्प

-मोहला की ग्राम पंचायतों में अनूठे अंदाज में मनाया...

बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

मुख्यमंत्री निवास में आज रक्षाबंधन का पर्व आत्मीयता, स्नेह...

इसे भी पढ़े