सरकारी कर्मचारियों को शेयर व म्युचुअल फंड में निवेश की रहेगी अनुमति, इंट्राडे ट्रेडिंग पर रोक

रायपुर . सामान्य प्रशासन विभाग ने छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (आचरण) नियम, 1965 में संशोधन अधिसूचित किया है, जिसके तहत भारत सरकार के प्रावधानों की तर्ज पर अब राज्य के शासकीय सेवकों को शेयर , प्रतिभूतियों , डिबेंचर्स और म्युचुअल फंड्स में निवेश की अनुमति दी गई है। यह संशोधन नियम 19 में नया उप-खण्ड जोड़ते हुए लागू किया गया है, जिसका उद्देश्य वित्तीय लेनदेन में पारदर्शिता सुनिश्चित करना है।

हालांकि, अधिसूचना में यह स्पष्ट प्रावधान किया गया है कि इंट्रा-डे ट्रेडिंग, बीटीएसटी (BTST), फ्यूचर एंड ऑप्शंस (F&O) तथा क्रिप्टोकरेंसी जैसे प्रकृति के निवेश गतिविधियों पर रोक लागू रहेगी।

More Topics

कश्मीर आतंकी हमले में छत्तीसगढ़ के दो मजदूरों की मौत

जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी होने के बावजूद आतंकी...

सीएम रेखा गुप्ता ने दिल्ली लक्ष्मी योजना के लिए पंजीकरण पोर्टल लॉन्च किया

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने शनिवार को पूर्वी दिल्ली के...

इसे भी पढ़े