Total Users-

1,225,463

spot_img

Total Users-

1,225,463
Saturday, May 16, 2026
spot_img

शिक्षा, पर्यटन और यातायात को मिलेगी नई गति : कुनकुरी में निर्माणाधीन परियोजनाओं का कलेक्टर ने किया निरीक्षण

नालंदा परिसर, विसर्जन तालाब और ईब नदी पर उच्चस्तरीय पुल से बदल रही विकास की तस्वीर

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में जशपुर जिले में शिक्षा, पर्यटन और आधारभूत अधोसंरचना को मजबूत करने के लिए अनेक महत्वपूर्ण परियोजनाओं पर तेजी से कार्य किया जा रहा है। इसी क्रम में कलेक्टर रोहित व्यास ने कुनकुरी क्षेत्र के भ्रमण के दौरान निर्माणाधीन नालंदा परिसर, विसर्जन तालाब तथा ईब नदी पर बन रहे उच्चस्तरीय पुल का निरीक्षण कर कार्यों की प्रगति की समीक्षा की।

उन्होंने संबंधित अधिकारियों को सभी परियोजनाएं निर्धारित समय-सीमा में गुणवत्तापूर्वक पूर्ण करने के निर्देश दिए।

कलेक्टर श्री व्यास ने कहा कि ये परियोजनाएं जिले के युवाओं को बेहतर अध्ययन सुविधाएं उपलब्ध कराने, पर्यटन को बढ़ावा देने और आम नागरिकों को सुरक्षित एवं सुगम आवागमन की सुविधा प्रदान करने की दिशा में महत्वपूर्ण साबित होंगी।

युवाओं के लिए अत्याधुनिक अध्ययन केंद्र बनेगा नालंदा परिसर’
कलेक्टर ने कुनकुरी के सलियाटोली ग्राम में 4 करोड़ 37 लाख रुपये की लागत से निर्माणाधीन 250 सीटर नालंदा परिसर का निरीक्षण किया। यह परिसर जिले के युवाओं को 24X7 अध्ययन की सुविधा प्रदान करेगा।

नालंदा परिसर में डिजिटल लाइब्रेरी, वाई-फाई सुविधा, प्रतियोगी परीक्षाओं की 50 हजार से अधिक पुस्तकों का संग्रह, ऑक्सी रीडिंग ज़ोन, इंडोर एवं आउटडोर स्टडी स्पेस, आरएफआईडी आधारित प्रवेश प्रणाली और बायोमेट्रिक पुस्तक प्रबंधन जैसी आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध होंगी। परिसर को सौर ऊर्जा आधारित बनाया जाएगा तथा व्यापक पौधरोपण भी किया जाएगा।

More Topics

 लईका घर योजना से कुपोषण पर प्रहार

विशेष स्वास्थ्य शिविरों के माध्यम से बच्चों को मिल...

’इकोनॉमी के विकास के लिए वैल्यू एडिशन आधारित उत्पादन करना होगा -राज्यपाल श्री डेका’

-वैज्ञानिकों द्वारा विकसित नई फसल किस्मों और आधुनिक तकनीकों...

भारत-यूएई दोनों देशो के बीच गहरी रणनीतिक साझेदारी और व्यक्तिगत सम्मान

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विमान के शुक्रवार को खाड़ी...

ओवैसी ने एक्स पर पोस्ट में कहा- धर भोजशाला मामले में मुस्लिम पक्ष भी सुप्रीम कोर्ट जायेगा

एआईएमआईएम सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय...

इसे भी पढ़े