राज्यपाल श्री डेका ने घायल जवानों का जाना कुशलछेम

रायपुर। राज्यपाल रमेन डेका ने आज रायपुर के श्री नारायणा हॉस्पिटल में पहुंचकर सीआरपीएफ के घायल जवान मंटू नाथ (निवासी असम राज्य) और राजवीर सिंह (निवासी गुजरात राज्य) का कुशलछेम जाना। ये जवान 8 जुलाई को नक्सलियों द्वारा बीजापुर में किये गए आईडी विस्फोट में घायल हो गए थे। राज्यपाल ने घायल जवानों से चर्चा की और उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की। राज्यपाल ने जवानों का उपचार कर रहे चिकित्सकों से बातचीत कर उनके समुचित उपचार के निर्देश भी दिए। इसके अतिरिक्त उन्होंने उनके इलाज में किसी भी प्रकार की आवश्यकता की स्थिति में सरकार की प्रतिबद्धता भी व्यक्त की ।

More Topics

कश्मीर आतंकी हमले में छत्तीसगढ़ के दो मजदूरों की मौत

जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी होने के बावजूद आतंकी...

सीएम रेखा गुप्ता ने दिल्ली लक्ष्मी योजना के लिए पंजीकरण पोर्टल लॉन्च किया

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने शनिवार को पूर्वी दिल्ली के...

इसे भी पढ़े