Total Users-

1,225,978

spot_img

Total Users-

1,225,978
Sunday, May 17, 2026
spot_img

राज्यपाल रमेन डेका ने किया पौधरोपण, कवर्धा कलेक्ट्रेट परिसर में रोपा आम का पौधा, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

रायपुर। राज्यपाल रमेन डेका ने कबीरधाम प्रवास के दौरान कलेक्ट्रेट परिसर कवर्धा में आम का पौधा रोपित कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इस अवसर पर उन्होंने नागरिकों से अधिक से अधिक पौधरोपण करने और पर्यावरण संरक्षण को जनआंदोलन बनाने की अपील की। इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा एवं पंडरिया विधायक भावना बोहरा ने भी पौधरोपण किया।

     

राज्यपाल श्री डेका ने कहा कि पेड़-पौधे पर्यावरण को स्वच्छ और संतुलित बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने कहा कि पौधरोपण केवल वर्तमान के लिए ही नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों को सुरक्षित और स्वस्थ वातावरण देने की दिशा में भी एक महत्वपूर्ण प्रयास है।

कार्यक्रम में कलेक्टर गोपाल वर्मा, पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र सिंह, वनमण्डलाधिकारी निखिल अग्रवाल, जिला पंचायत सीईओ अभिषेक अग्रवाल सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

More Topics

नीदरलैंड ने भारत को लौटाई चोल काल की ये धरोहर

नीदरलैंड ने शुक्रवार को औपचारिक रूप से सदियों पुरानी...

अब AI और Technology से मिलेगा त्वरित न्याय- CJI सूर्यकांत

भारत के मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत ने शनिवार को प्रौद्योगिकी...

तमिलनाडू में एक महिला मंत्री सहित नौ सदस्यीय मंत्रिमंडल ने विजय के साथ शपथ ली

तमिलनाडु सरकार ने शनिवार को मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय...

इसे भी पढ़े